दिल्ली रेल हादसे में डेढ़ दर्जन लोगों की मौत पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दे इस्तीफा : अजय राय

यात्रियों की मौत के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया

दिल्ली रेल हादसे में डेढ़ दर्जन लोगों की मौत पर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव दे इस्तीफा : अजय राय

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई डेढ़ दर्जन लोगों की मौत पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे

इटावा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ में हुई डेढ़ दर्जन लोगों की मौत पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे। इटावा में एक होटल में यूथ कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारणी की बैठक में भाग लेने रविवार को आए अजय राय ने पत्रकारों से बात करते हुए दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए हादसे में डेढ़ दर्जन यात्रियों की मौत के लिए सीधे तौर पर सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने आए राय ने कहा कि सरकार लोगों को तो बुला लेती है, लेकिन उचित व्यवस्था नहीं कर पाती। उन्होंने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफे की मांग की।

कार्यक्रम में उन्होंने कई अहम मुद्दों पर अपनी राय रखी। महाकुंभ में राहुल और प्रियंका गांधी की संभावित यात्रा की पुष्टि करते हुए बताया कि वे 19 तारीख को प्रयागराज जाएंगे। केंद्र सरकार के बजट पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ उद्योगपतियों के हित में है। इटावा की स्थिति पर चिंता जताते हुए राय ने कहा कि यह प्रदेश का प्रमुख जिला है, लेकिन यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। उन्होंने शहर की खराब सड़कों और जाम की समस्या का भी जिक्र किया। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को समर्थन के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी का वोट प्रतिशत बढ़ा है और वे आगे बढ़ रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार राहुल गांधी का गैस सिलेंडर महंगा होने पर केंद्र सरकार पर हमला : सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी चुनावी बिल, कहा- चुनावी राहत खत्म, अब महंगाई की मार
कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में तेज बढ़ोतरी पर राहुल गांधी ने केंद्र सरकार को घेरा। उन्होंने इसे “चुनावी बिल”...
नकबजनी की वारदात का खुलासा : कबाड़ी सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, नशे के लिए करता था चोरी; 2 लाख का चोरी का माल बरामद
बागड़े ने महाराष्ट्र और गुजरात के लोगों से किया संवाद : दोनों राज्यों ने राष्ट्रीय प्रगति में दिया महत्वपूर्ण योगदान, कहा- औ‌द्योगिक विकास के साथ सामाजिक परम्पराओं से भी बनाई अपनी विशिष्ट पहचान
खण्डेलवाल कम्युनिटी-जयपुर चैप्टर का भव्य शुभारंभ, उद्यमियों की पहल से समाज को मिलेगा एकजुटता और विकास का नया मंच
भाजपा को बिहार का नाम बदलकर श्रमिक प्रदेश कर देना चाहिए : देश निर्माण में मजदूरों का अतुलनीय योगदान, तेजस्वी बोले- मजदूरों पर ही पड़ा डबल इंजन सरकार की पूंजीपरस्त नीतियों का सीधा असर
मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने की डिजिटल जनगणना-2027 की स्व-गणना, नागरिकों से की भागीदारी की अपील
नटनी पर साहित्यिक मंथन कल : जयपुर में जुटेंगे साहित्य जगत के दिग्गज, प्रांजल साहित्य अकादमी की पहल