महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा 

मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार

महिला वेश में पहाड़ में छुपा था आरोपी : गैराज में खड़ी 18 लग्जरी कारों में लगाई थी आग, पुलिस ने दबोचा 

एक कार वर्कशॉप में खड़ी 18 कारों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाले मुख्य आरोपी अनिल कुमावत उर्फ  हांडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के कपड़े पहनकर स्थानीय मोड़ा पहाड़ के गड्ढे में छुपकर बैठा था। गुरुवार देर रात वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए बाहर निकला तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया।

झुंझुनूं। 29 नवंबर को शहर के एक कार वर्कशॉप में खड़ी 18 कारों पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने वाले मुख्य आरोपी अनिल कुमावत उर्फ  हांडिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला के कपड़े पहनकर स्थानीय मोड़ा पहाड़ के गड्ढे में छुपकर बैठा था। गुरुवार देर रात वह अपनी पत्नी से मिलने के लिए बाहर निकला तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। मामले में 4 आरोपी पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके है जबकि 2 नाबालिग भी निरुद्ध किए गए हैं। आरोपी पर 9 मामले दर्ज है।

उल्लेखनीय है कि कोतवाली में 30 नवंबर को वर्कशॉप संचालक नासिर ने रिपोर्ट दर्ज कराई के विनोद कुमावत, अनिल कुमावत, सुनील कुमावत, निखिल कुमावत, निशांत कुमावत, अनुज कुमावत, विपुल निवासी इंदौर, साबिर, इमरान सोती, रोशन सोती, रिजवान खान उर्फ राजा सहित 10-12 लोगों के गिरोह ने वर्कशॉप पर हमला किया, गैराज पहुंचने पर देखा कि वर्कशॉप में खड़ी सभी 18 गाड़िया जल रही थीं। हमलावरों ने पहले वाहनों के शीशे तोड़े और फिर पेट्रोल बम बनाकर विस्फोट कर दिया जिससे पूरी वर्कशॉप में आग लग गई। इस भीषण आगजनी में सम्पूर्ण संपत्तिए टीन शेड, अलाइनमेंट मशीन, जनरेटर और वहां खड़ी 18 गाड़ियां जलकर खाक हो गईं। आग पर काबू पाने में 3 दमकलों को डेढ़ घंटे लगे। घटना में 3 करोड़ से अधिक के नुकसान का दावा भी किया गया था। आरोपी का शुक्रवार को पुलिस ने बाजार में होकर जुलूस निकाला। 

Post Comment

Comment List

Latest News

ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च ईसरदा-दौसा पेयजल परियोजना : दौसा एवं सवाई माधोपुर जिलों के1256 गांवों एवं 6 कस्बों में होगी पेयजल आपूर्ति, 4 हजार 58 करोड़ खर्च
राजस्थान लंबे समय से पानी की कमी से जूझता रहा जिससे न केवल आम जनजीवन प्रभावित होता है बल्कि ग्रामीण...
उन्नाव रेप: कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ा झटका, पिता की मौत मामले में सज़ा निलंबित करने से इनकार
ट्रंप का लीक पत्र: 'नोबेल नहीं मिला, अब शांति मेरी प्राथमिकता नहीं, ग्रीनलैंड पर चाहिए पूर्ण नियंत्रण'
मुख्यमंत्री की संवेदनशील पहल से हो रहा आर्थिक सशक्तीकरण, समाज के वंचित तबके को रियायती ऋण देकर आत्मनिर्भर और स्वावलंबी बना रही राज्य सरकार
सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी: कर्नल सोफिया कुरैशी मामले में मंत्री विजय शाह पर 2 हफ्ते में फैसला ले सरकार
21 जनवरी को मंत्रिमंडल  की बैठक, विधानसभा में रखे जाने वाले कानूनों को मंजूरी मिलने के असर
'धमकियों से डरने वाले नहीं...',ग्रीनलैंड तनाव, यूक्रेन के लिए खतरे का संकेत