जेईई एडवांस्ड-2024 का परिणाम घोषित, वेद लाहोटी ने किया टॉप
ह आईआईटी जेईई 2024 के टॉपर छात्र बन गए है
अब जारी हुए परिणाम में कुल 48,248 स्टूडेंट्स आईआईटी जेईई परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल मिलाकर 25.85% छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि इस बार परिणाम पिछली बार से बेहतर रहा है।
नई दिल्ली। जेईई एडवांस्ड-2024 का परिणाम घोषित कर दिया गया है। आईआईटी मद्रास ने इस परीक्षा का परिणाम जारी किया है। छात्र अपना रिजल्ट आईआईटी जेईई एडवांस्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकते है। जेईई एडवांस्ड परीक्षा में इस बार 1,86,584 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन किया था। इनमें से 1,80,200 छात्र ही दोनों पेपर की परीक्षा में बैठे थे। आईआईटी दिल्ली जोन के वेद लाहोटी ने जेईई एडवांस्ड परीक्षा में फर्स्ट रैंक प्राप्त की है। वेद ने 360 में से 355 अंक प्राप्त किए हैं। इन नंबरों के साथ वह आईआईटी जेईई 2024 के टॉपर छात्र बन गए है।
अब जारी हुए परिणाम में कुल 48,248 छात्र आईआईटी जेईई परीक्षा में उत्तीर्ण हुए हैं। कुल मिलाकर 25.85% छात्रों ने सफलता हासिल की है। हालांकि इस बार परिणाम पिछली बार से बेहतर रहा है।
आईआईटी जेईई के टॉपर
आईआईटी जेईई टॉपर-2024 का नाम | नंबर | आईआईटी जोन |
वेद लाहोती | 355 | आईआईटी दिल्ली |
आदित्य | 346 | आईआईटी दिल्ली |
भोगलापल्ली संदेश | 338 | आईआईटी मद्रास |
रिदम केडिया | 337 | आईआईटी रुड़की |
पुट्टी कुशाल कुमार | 334 | आईआईटी मद्रास |
राजदीप मिश्रा | 333 | आईआईटी बॉम्बे |
द्विजा धर्मेश कुमार पटेल | 332 | आईआईटी बॉम्बे |
कोडुरु तेजेश्वर | 331 | आईआईटी मद्रास |
ध्रुविन हेमंत दोशी | 329 | आईआईटी बॉम्बे |
अल्लादाबोइना एसएसडीबी सिधविक सुहास | 329 | आईआईटी मद्रास |
Comment List