रूस की अमेरिका को चेतावनी: यूक्रेन को एफ-16 से परमाणु हथियार दिए तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

यूरोप के युद्ध के खिलाफ रूस को अपना लक्ष्य प्राप्त करने की आवश्यकता : लावरोव

रूस की अमेरिका को चेतावनी: यूक्रेन को एफ-16 से परमाणु हथियार दिए तो भुगतने होंगे गंभीर परिणाम

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान परमाणु हथियारों को ले जा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन को इन लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करने से संघर्ष और बढ़ेगा।

मास्को। रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को कहा कि अमेरिका निर्मित एफ-16 लड़ाकू विमान परमाणु हथियारों को ले जा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यूक्रेन को इन लड़ाकू विमानों की आपूर्ति करने से संघर्ष और बढ़ेगा।

परमाणु हथियारों को ले जा सकता है एफ-16  : रूसी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर ट्रांसक्रिप्ट के अनुसार, ताजिकिस्तान के दुशांबे में एक सैन्य अड्डे पर एक भाषण में लावरोव ने कहा कि हमें यह ध्यान रखना चाहिए कि एफ-16 परमाणु हथियारों को ले जा सकता है। अगर वे इसे नहीं समझते हैं, तो वे सैन्य रणनीतिकारों और योजनाकारों के रूप में बेकार हैं।

यूरोप के युद्ध के खिलाफ रूस को अपना लक्ष्य प्राप्त करने की आवश्यकता : लावरोव

दुशांबे। रुस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा है कि यूरोप ने रूस के खिलाफ युद्ध छेड़ने का फैसला किया है और उनके देश को इसमें अपना लक्ष्य हासिल करना होगा। लावरोव ने ताजिकिस्तान में रूसी सैन्य अड्डे की अपनी यात्रा के दौरान कहा कि विदेश नीति पर हमारी अवधारणा है कि यूरोप ने हमारे साथ युद्ध का रास्ता चुना है, तो हमें अपना लक्ष्य हासिल करना होगा। उन्होंने आगे कहा कि यूरोप कुछ ऐसा पाने की कोशिश कर रहा है जो उसका नहीं है, जबकि हम रूस, जो हमारा है चाहते हैं।

Read More इंडिगो की बढ़ी मुश्किलें : कर विभाग ने थमाया 58.75 करोड़ का नोटिस, जुर्माना भरने का दिया आदेश

Post Comment

Comment List

Latest News

13000 करोड़ के घोटले के आरोपी मेहुल चौकसी को बेल्जियम कोर्ट से बड़ा झटका, भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर याचिका खारिज, जानें पूरा मामला 13000 करोड़ के घोटले के आरोपी मेहुल चौकसी को बेल्जियम कोर्ट से बड़ा झटका, भारत में प्रत्यर्पण के खिलाफ दायर याचिका खारिज, जानें पूरा मामला
बेल्जियम की सर्वोच्च अदालत ने पीएनबी घोटाले के आरोपी भगोड़े हीरा कारोबारी मेहुल चोकसी की प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज...
देवनानी–धनखड़ की शिष्टाचार भेंट : ऑपरेशन सिंदूर पुस्तक तथा राजस्थान विधानसभा का स्मृति-चिह्न भेंट कर किया सम्मानित, लोकतांत्रिक मूल्यों पर हुई चर्चा
इजरायल, मिस्र के बीच ऐतिहासिक गैस निर्यात समझौता
जूते चप्पलों के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों रुपये का माल जलकर खाक
खडगे-प्रियंका का केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप, मनरेगा खत्म करने की साजिश है 'वीबी-जी-राम-जी'
बंगाल एसआईआर: गड़बड़ी वाले वोटर्स की सत्यापन प्रक्रिया शुरू, मतदाताओं को सुनवाई नोटिस जारी
नुक्कड़ नाटक से गूंजा सड़क सुरक्षा का संदेश, नियमों से जुड़ा जन-जागरूकता अभियान