Weather Update : प्रदेश के अधिकांश जिले कोहरे की चपेट में, सर्द हवाओं का भी जोर
नागौर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज
प्रदेश में कोहरे के असर आज सुबह भी सीमावर्ती जिलों सहित कई जिलों में देखने को मिला। इसके असर से सर्द हवाओं का भी असर देखने को मिला। ठंडी हवाओं के प्रभाव से शेखावाटी के अलावा जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई। फतेहपुर, डूंगरपुर, लूणकरणसर और नागौर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
जयपुर। प्रदेश में कोहरे के असर आज सुबह भी सीमावर्ती जिलों सहित कई जिलों में देखने को मिला। इसके असर से सर्द हवाओं का भी असर देखने को मिला। ठंडी हवाओं के प्रभाव से शेखावाटी के अलावा जयपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर संभाग के इलाकों में तापमान में गिरावट दर्ज हुई।फतेहपुर, डूंगरपुर, लूणकरणसर और नागौर में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, राज्य में अगले एक-दो दिन मौसम साफ रहेगा। इसके साथ ही आज और कल उत्तर भारत में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके असर से राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी जिलों में 19 से 22 दिसंबर के बीच कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं। इधर उत्तर भारत को छोड़कर शेष राजस्थान में आसमान बिल्कुल साफ रहा और सुबह से तेज धूप रही। इस कारण कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 24 दिसंबर से उत्तरी हवाओं के प्रभाव से फिर न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

Comment List