Weather Update : उत्तरी हवाओं का असर हुआ कमज़ोर, प्रदेश में सर्दी कम

राज्य में कोल्ड-वेव से राहत रहने की संभावना

Weather Update : उत्तरी हवाओं का असर हुआ कमज़ोर, प्रदेश में सर्दी कम
प्रदेश में सर्दी का असर कुछ कम हुआ है। इसकी वजह है प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सक्रिय उत्तरी हवाओं का कमजोर होना है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने से सर्दी कम हो गई है। आज मंगलवार को सुबह से ही ठिठुरन कम है और सर्द हवाओं का असर भी कम है। बाड़मेर के बाद अब चित्तौड़गढ़ में भी दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

जयपुर। प्रदेश में सर्दी का असर कुछ कम हुआ है। इसकी वजह है प्रदेश में बीते कुछ दिनों से सक्रिय उत्तरी हवाओं का कमजोर होना है। इससे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक की बढ़ोतरी होने से सर्दी कम हो गई है। आज मंगलवार को सुबह से ही ठिठुरन कम है और सर्द हवाओं का असर भी कम है। बाड़मेर के बाद अब चित्तौड़गढ़ में भी दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सीकर, फलोदी, चूरू में न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई। मौसम विशेषज्ञों ने राज्य में अगले एक-दो दिन इसी तरह का तापमान रहने और राज्य में कोल्ड-वेव से राहत रहने की संभावना जताई है। जबकि अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

मौसम केन्द्र जयपुर के मुताबिक राज्य में पश्चिमी विक्षोभका प्रभाव पश्चिमी जिलों में आज भी रहने की संभावना है। इस दौरान यहां आसमान में ऊंचाई पर हल्के बादल छा सकते है। जबकि शेष राज्य में मौसम बिल्कुल शुष्क रहेगा और शेखावाटी समेत पूर्वी राजस्थान के जिलों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज होगा। इस दौरान शेखावाटी के एरिया में कोल्ड-वेव से राहत रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर अनिल पालीवाल गृह रक्षा, मालिनी अग्रवाल को ट्रैफिक की कमान, अंशुमान भौमिया बने जोधपुर पुलिस कमिश्नर
राज्य सरकार ने मंगलवार देर रात को भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों के बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 18 अधिकारियों...
पांच वीएलटीडी कंपनियो ने परिवहन विभाग में कराया पंजीयन, वीएलटीडी एसओपी का 24 घंटे में असर
परिवहन विभाग में फिलहाल नहीं होंगे ट्रांसफर-पोस्टिंग, अधिकारियों को सड़क सुरक्षा पर फोकस के निर्देश
रोडवेज की 144 नई एक्सप्रेस ब्लू लाइन बसें डिपो को आवंटित, कोटा को मिली सबसे अधिक बसें
जौहरी बाजार में आईआईजीजे लैब का कलेक्शन सेंटर शुरू, अब जयपुर में ही मिलेगी रत्न-आभूषणों की विश्वसनीय प्रमाणन सुविधा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला केवल भ्रष्टाचार नहीं हिंदुओं की आस्था पर हमला, जनता के मुद्दों को पूरी ताकत से उठाएंगे : वेणुगोपाल 
अराघची का दावा: होर्मुज़ का हमेशा से रक्षक रहा ईरान, ट्रंप का 20% टोल बहुत ज़्यादा