नीलांबुर में कांग्रेस की जीत : प्रियंका बोलीं– आर्यदान शौकत के समर्पण ने बिखेरी जीत की चमक

आर्यदान शौकत को हार्दिक बधाई

नीलांबुर में कांग्रेस की जीत : प्रियंका बोलीं– आर्यदान शौकत के समर्पण ने बिखेरी जीत की चमक

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल में नीलांबुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट - यूडीएफ के उम्मीदवार आर्यदान शौकत की जीत को उनके समर्पण की जीत करार दिया है

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने केरल में नीलांबुर विधानसभा सीट के उप चुनाव में कांग्रेस नीत यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट - यूडीएफ के उम्मीदवार आर्यदान शौकत की जीत को उनके समर्पण की जीत करार दिया है। वाड्रा ने सोमवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि यूडीएफ के सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं के प्रयासों से यह जीत संभव हुई है। संविधान के मूल्यों और प्रगति के लिए यूडीएफ के दृष्टिकोण में जनता भरोसा और विश्वास आगे के रास्ते के लिए मार्गदर्शक प्रकाश होगा।

उन्होंने कहा कि हमने एक टीम के रूप में काम किया, हर एक ने प्रतिबद्धता और एक ही लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित किया, यही इस सफलता का सबसे महत्वपूर्ण सबक है। आर्यदान शौकत को हार्दिक बधाई, जिनके समर्पण और सेवा ने चमक बिखेरी है।” सबसे बढ़कर नीलांबुर के मेरे बहनों और भाइयों को उनके समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। शौकत ने सत्तारूढ़ मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के नेतृत्व वाले लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (एलडीएफ) के उम्मीदवार एम. स्वराज को पराजित कर जीत हासिल की है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित