गाजा में मरने वालों की संख्या 70 हजार के पार

गाजा में युद्धविराम के बावजूद हिंसा जारी, 354 फिलिस्तीनी मारे गए

गाजा में मरने वालों की संख्या 70 हजार के पार
गाजा में युद्धविराम के बाद भी इजरायली कार्रवाई थमी नहीं है। रफाह के भूमिगत ठिकाने पर हमले में नौ हमास लड़ाके मारे गए, जबकि अलग-अलग घटनाओं में दो बच्चों सहित कई शव मलबे से मिले। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मौत का आंकड़ा 70,100 तक पहुंच गया है।

यरुशलम। गाजा में युद्धविराम के बावजूद फलस्तीनियों को मारे जाने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। इजरायली सेना की कार्रवाई में रफाह के भूमिगत ठिकाने में नौ हमास लड़ाके मारे गए। एक अन्य स्थान पर हुई फायरिंग में दो बच्चे मारे गए जबकि कई शव बमबारी से ध्वस्त हुए भवनों के मलबे से मिले हैं। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि युद्ध में मरने वालों की संख्या बढ़कर 70,100 हो गई है।

युद्धविराम के बाद भी 354 फिलिस्तीनी मारे गए

मंत्रालय ने कहा कि 10 अक्टूबर को युद्ध विराम लागू होने के बाद से इजरायली गोलीबारी में 354 फिलिस्तीनी मारे गए हैं। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 48 घंटों में गाजा पट्टी के अस्पतालों में दो शव पहुंचे हैं, जिनमें से एक को मलबे के नीचे से बरामद कर लिया गया है। युद्ध विराम के बावजूद, फलस्तीनी क्षेत्र गहरे मानवीय संकट में है। गाजा युद्ध की शुरूआत 7 अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इजरायल पर किये गए हमले से हुई थी, जिसके परिणामस्वरूप 1,221 लोग मारे गये थे। 

उस दिन हमास आतंकियों ने गाजा में 251 लोगों का अपहरण कर लिया। हमास ने अब तक सभी जीवित बंधकों को रिहा कर दिया है तथा 26 मृत बंधकों के अवशेष लौटा दिए हैं। बदले में, इजराइल ने अपनी हिरासत में बंद लगभग 2,000 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा कर दिया है तथा सैकड़ों मृत फिलिस्तीनियों के शव लौटा दिए हैं। 

Read More फिलीपींस में गबन का मामला, सीनेटर रोडेंटे मार्कोलेटा गिरफ्तार

इन बंधकों को जीवित या उनके शव इजरायल को वापस कर दिए गए हैं। लंबी लड़ाई के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शांति योजना पर गाजा में इसी वर्ष 10 अक्टूबर को युद्धविराम लागू हुआ है। मलबे से शवों की तलाश का काम जारी है।

Read More होर्मुज जलडमरूमध्य के पास भारत आ रहे एलएनजी जहाज पर ड्रोन हमला: इंजन रूम से लगी आग, क्रू मेंंबर सुरक्षित

Post Comment

Comment List

Latest News

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 3.81 करोड़ की साइबर ठगी, नागपुर से गिरोह का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
राजस्थान पुलिस की स्टेट साइबर क्राइम शाखा ने फॉरेक्स ट्रेडिंग और ऑनलाइन निवेश के बहाने देशभर में ठगी करने वाले...
खरगे का भाजपा पर बड़ा आरोप: ‘मध्यप्रदेश बन गया भ्रष्टाचार का केंद्र’, चावल घोटाले से लेकर जमीन घोटाले तक उठाए मुद्दे
पंजाब में दलित सशक्तिकरण पर BJP का बड़ा दांव, ‘विजन-2027’ में शिक्षा, रोजगार और राजनीतिक भागीदारी पर फोकस
होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ा तनाव: ओमान जाएंगे ईरानी विदेश मंत्री, अमेरिका पर समझौता उल्लंघन का लगाया आरोप
कमजोर मानसून से संकट में खरीफ फसलें : अंता विधायक प्रमोद जैन भाया ने चम्बल की दांयी मुख्य नहर में तत्काल पानी छोड़ने की मांग की
बारुईपुर कांड: नाबालिग की हत्या और युवक की लिंचिंग के बाद दोनों परिवारों से मिलेंगे CM शुभेंदु अधिकारी, 5 गिरफ्तार
अलवर में जीएसटी अधिकारी के घर हुई लाखों की डकैती का जल्द खुलासा होगा : राहुल प्रकाश