आगे चल रहे ऑटो से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत : मजदूरी कर लौट रहे थे, एक मृतक की हुई पहचान 

तीनों शवों को कोटड़ा अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया

आगे चल रहे ऑटो से टकराई बाइक, तीन युवकों की मौत : मजदूरी कर लौट रहे थे, एक मृतक की हुई पहचान 

उपखंड के मांडवा क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी कर लौट रहे तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर स्वरूपगंज से कोटड़ा की ओर जा रहे थे।

कोटड़ा। उपखंड के मांडवा क्षेत्र में मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी कर लौट रहे तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों युवक बाइक पर सवार होकर स्वरूपगंज से कोटड़ा की ओर जा रहे थे। पुलिस के अनुसार शाम करीब 4 बजे मांडवा थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने एक ऑटो रिक्शा को ओवरटेक करने का प्रयास किया। इसी दौरान बाइक ऑटो के पिछले हिस्से से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

दूसरे युवक ने कोटड़ा पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दियाए जबकि हरिया पुत्र मसरू निवासी गांधीसरना की मौत कोटड़ा अस्पताल में उपचार के दौरान हो गई। पुलिस अन्य दो मृतकों की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि उनमें से एक युवक पाड़लवाड़ा गांव का निवासी हो सकता है। तीनों शवों को कोटड़ा अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है। परिजनों के अनुसार हरिया कुछ दिन पहले मजदूरी के लिए सुमेरपुर गया था और काम खत्म कर घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया।  

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह