चीन में डोनाल्ड ट्रंप की टीशर्ट की बिक्री शुरू, फायरिंग के बाद का हैं तस्वीर में प्रिंट 

समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं

चीन में डोनाल्ड ट्रंप की टीशर्ट की बिक्री शुरू, फायरिंग के बाद का हैं तस्वीर में प्रिंट 

हत्या के प्रयास के दौरान फायरिंग से बचने के ठीक बाद के पल को कैद करने वाली तस्वीरों के साथ टी-शर्ट बेचना शुरू कर दिया। इस तस्वीर में ट्रंप के चेहरे पर खून लगा हुआ है। 

बीजिंग। चीन को पूरी दुनिया में आपदा में अवसर तलाशने वाले देश के रूप में जाना जाता है। वह भले और बुरे दोनों वक्त में सिर्फ पैसे कमाने की ही सोच रखता है। इसका ताजा उदाहरण फिर देखने को मिला है। अमेरिका के पेन्सिलवेनिया में डोनाल्ड ट्रंप पर गोली चलाए जाने के लगभग दो घंटे बाद चीनी नलाइन खुदरा विक्रेताओं ने पूर्व राष्ट्रपति की हत्या के प्रयास के दौरान फायरिंग से बचने के ठीक बाद के पल को कैद करने वाली तस्वीरों के साथ टी-शर्ट बेचना शुरू कर दिया। इस तस्वीर में ट्रंप के चेहरे पर खून लगा हुआ है और वह मुठ्ठी भींचकर अपने समर्थकों का हौसला बढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं। 

चीनी विक्रेताओं ने कहा 
चीनी ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म ताओबाओ के एक विक्रेता ली जिनवेई ने कहा कि हमने गोलीबारी के बारे में खबर देखते ही ताओबाओ पर टी-शर्ट डाल दी। हालांकि, हमने उन्हें प्रिंट भी नहीं किया था, और तीन घंटे के भीतर हमें चीन और अमेरिका दोनों से 2,000 से अधिक ऑर्डर मिले। दरअसल, डिजिटल प्रिंटिंग तकनीक के उपयोग से उत्पादन और बिक्री में तेजी आई है। इससे टी-शर्ट को बहुत जल्दी प्रिंट करके बिक्री के लिए लाइनअप किया जा सकता है। शिनफ्लाइंग डिजिटल प्रिंटिंग प्रोडक्शन नामक ग्वांगडोंग स्थित एक कंपनी ने कहा कि उनकी डिजिटल प्रिंटिंग मशीनें प्रति घंटे 8 चुनाव-संबंधी टी-शर्ट प्रिंट कर सकती हैं। चीनी क्रॉस-बॉर्डर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के डेटा से पता चला है कि जनवरी से लेकर अब तक चुनाव से जुड़े चिन्हों के व्यापार की मात्रा में महीने-दर-महीने 40% से ज्यादा की वृद्धि हुई है, जिसमें मार्च में 110% से ज्यादा की वृद्धि हुई है।

इतनी तेजी से मार्केटिंग कैसे कर रहा चीन
ट्रंप हुई गोलीबारी के दौरान चीन में टीशर्ट का व्यापार तेज इसलिए संभव हुआ क्योंकि टी-शर्ट फैक्टरियों ने बस संबंधित तस्वीरों को डाउनलोड किया और अपनी डिजिटल प्रिंटिंग क्षमताओं का इस्तेमाल करके तेजी से माल का उत्पादन किया। हेबेई प्रांत में ली की फैक्टरी लगभग 1 मिनट में एक टी-शर्ट तैयार कर सकती है।

 

Read More एनसीआर में क्लीन एयर एक्शन तेज : पुलिस ने सड़कों पर चल रहे 267 जहरीले वाहन किए जब्त, जाम हटाकर सुधारी जा रही हवा

Tags: donald

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल