कर्नाटक में सिद्दारमैया ने शुरू की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना

लोगो का भी अनावरण किया गया

कर्नाटक में सिद्दारमैया ने शुरू की महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना
यह योजना उन 5 गारंटी में से एक है, जिसका वादा सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में किया था। 

बेंगलुरु। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने शक्ति योजना की शुरुआत की, जिसके तहत राज्य की महिलाएं सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेगी। यह योजना विधान सौधा में शुरू की गई थी, जिसमें उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, परिवहन मंत्री रामलिंगा रेड्डी, मुख्यमंत्री और अन्य ने भाग लिया था, जहां योजना के लोगो का भी अनावरण किया गया। यह योजना उन 5 गारंटी में से एक है, जिसका वादा सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने चुनावी घोषणा-पत्र में किया था। 

अधिकारियों ने कहा कि इससे हर दिन 41.8 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा और राज्य के खजाने पर सालाना 4,051.56 करोड़ रुपये खर्च होंगे। महिलाएं सेवा सिंधु सरकारी पोर्टल पर पंजीकरण करके शक्ति स्मार्ट कार्ड के लिए आवेदन कर सकती हैं। तब तक, भारत सरकार, कर्नाटक या सरकार के स्वामित्व वाले कार्यालयों द्वारा जारी वैध फोटो पहचान पत्र प्रस्तुत करके योजना का लाभ उाया जा सकता है। सिद्दारमैया ने सभी जिला प्रभारी मंत्रियों को अपने-अपने जिलों में योजना शुरू करने का भी निर्देश दिया। 

Tags: launches

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस