चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग तय समय पर: सोमनाथ

इसका कोई स्थगन या कोई वैकल्पिक योजना नहीं

चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग तय समय पर: सोमनाथ

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम छह बजकर चार मिनट पर होगी

चेन्नई। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज शाम छह बजकर चार मिनट पर होगी तथा इसका कोई स्थगन या कोई वैकल्पिक योजना नहीं है।

आज पूरी दुनिया की नजर भारत की ओर है और देश अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा है। इसरो प्रमुख चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर बेहद आशावान है। उन्होंने कहा कि दूसरे मिशन से सबक लेते हुए इस बार असफलता की कोई गुंजाइश नहीं छोड़ी गयी है। वैज्ञानिकों की टीम ने बैकअप प्लान का भी बैकअप तैयार किया है।

डॉ. सोमनाथ ने कहा कि चंद्रयान-3 की बुधवार शाम 6.04 बजे चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग से पहले इसरो का पूरा ध्यान अपने लैंडर मॉड्यूल (एलएम) को उतारने पर होगा। उन्होंने कहा कि हम किसी भी स्थगन या प्लान बी पर विचार नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जैसा कि मूल योजना थी, बुधवार शाम को लैंडिंग की पुष्टि हो गई है।

Read More ट्रंप ने स्पेन को दी चेतावनी : ईरान के खिलाफ सैन्य अड्डों के उपयोग की अनुमति नहीं देने पर बंद कर देगा व्यापार, कहा- बहुत खराब रहा है रवैया

डॉ. सोमनाथ उन रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिनमें कहा गया था कि यदि लैंडर सिस्टम में कोई समस्या आती है तो लैंडिंग को 27 अगस्त तक के लिए टाल दिया जाएगा।

Read More राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने की छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा, अभिषेक मनु सिंघवी को बनाया तेलंगाना से प्रत्याशी

इसरो ने कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। इसरो के मुताबिक सिस्टम की नियमित जांच हो रही है और मिशन ऑपरेशंस कॉम्प्लेक्स (एमओएक्स) ऊर्जा एवं उत्साह से भरा हुआ था।

Read More मध्य प्रदेश में पुरानी रंजिश पर विवाद : युवक पर धारदार हथियार से हमला, घायल की हालत खतरे से बाहर

इसरो ने एक ट्वीट में कहा कि चंद्रयान-3 मिशन तय समय पर है। सिस्टम की नियमित जांच हो रही है। सुचारू संचालन जारी है। एमओएक्स ऊर्जा और उत्साह से भरा हुआ है!

इसरो के सूत्रों ने कहा कि चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए लैंडर को 1.6 किमी प्रति सेकंड की गति के साथ लगभग 25 किमी की ऊंचाई से संचालित किया जाएगा।

इसरो वैज्ञानिकों का ध्यान उस गति को कम करने पर होगा क्योंकि इसमें चंद्रमा का गुरुत्वाकर्षण बल भी अपनी भूमिका निभाएगा।

सॉफ्ट लैंडिंग के लिए संचालित लैंडिंग 17: 45-17: 50 बजे शुरू होगी और एलएम शाम 6.04 बजे उतरेगा जिसे आतंक के 15 मिनट भी कहा गया है। कमांड अपलोड होने और टेलीमेट्री सिग्नल के विश्लेषण के दो घंटे बाद यह प्रक्रिया शुरु होगी।

सॉफ्ट लैंडिंग एक मुश्किल और चुनौतीपूर्ण कार्य है क्योंकि इसमें जटिल मनूवरों की एक श्रृंखला शामिल होती है जिनेमें रफ और फाइन ब्रेकिंग शामिल होती है।

लैंडिंग से पहले सुरक्षित और खतरा-मुक्त क्षेत्रों का पता लगाने के लिए लैंडिंग साइट की इमेजिंग की जाएगी। लैंडर क्षैतिज स्थिति में चंद्रमा की ओर बढ़ेगा और इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (आईएसटीआरएसी), बेंगलुरु में एमओएक्स के वैज्ञानिक कमांड तैनात करेंगे। रफ ब्रेकिंग करीब 11 मिनट की होगी और बाकी फाइन ब्रेकिंग होगी।

लैंडर की स्थिति को ऊध्र्वाधर में बदल दिया जाएगा और उस स्थिति में यह चंद्रमा पर मंडराएगा, तस्वीरें लेगा तथा लैंडिंग क्षेत्र का सर्वेक्षण करेगा एवं सुरक्षित लैंडिंग स्थान के बारे में निर्णय लेगा।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सोने चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी 11,500 रुपए और शुद्ध सोना 700 रुपए महंगा  सोने चांदी की कीमतों में फिर आई तेजी, चांदी 11,500 रुपए और शुद्ध सोना 700 रुपए महंगा 
जयपुर के सर्राफा बाजार में मंगलवार को कीमती धातुओं ने रिकॉर्ड स्तर छू लिया। चांदी ₹11,500 की भारी छलांग के...
ट्रंप के बयान के बाद गिरावट से उबरे शेयर बाजार: 640 अंक की मजबूती के साथ सेंसेक्स 78,205 पर बंद, जानें वो कारण जिससे बाजार में अचानक आई तेजी
राजस्व अर्जन बढ़ाने पर सरकार का फोकस : मुख्यमंत्री ने पारदर्शिता पर दिया जोर, वी. श्रीनिवास समेत वरिष्ठ अधिकारी मौजूद
PKC-ERCP परियोजना: गलवा से ईसरदा तक भूमि अधिग्रहण एक माह में पूरा होगा, जल्द दिखेगी काम की रफ्तार
शांति देवी फाउंडेशन का 7वां स्थापना दिवस, विभिन्न राज्यों में सेवा कार्यक्रम आयोजित
प्रधानमंत्री मोदी ने दी जम्मू-कश्मीर सीएम उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई, दीर्घायु तथा स्वस्थ जीवन की कामना की
कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम