दक्षिण कोरिया का दावा, कहा-डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बढ़ोतरी योजना पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं

दक्षिण कोरिया पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी को लेकर अनिश्चितता

दक्षिण कोरिया का दावा, कहा-डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ बढ़ोतरी योजना पर कोई आधिकारिक सूचना नहीं

दक्षिण कोरिया ने कहा कि ट्रम्प की टैरिफ बढ़ाने की घोषणा पर वॉशिंगटन से कोई आधिकारिक सूचना नहीं मिली। सरकार ने अंतर-एजेंसी बैठक और अमेरिका से बातचीत की तैयारी की।

सोल। दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने मंगलवार को कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प द्वारा कुछ दक्षिण कोरियाई वस्तुओं पर टैरिफ को 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करने की योजना की घोषणा की कोई कोई आधिकारिक सूचना वॉशिंगटन से प्राप्त नहीं हुई है।

राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा कि आज एक अंतर-एजेंसी बैठक आयोजित की जाएगी। व्यापार, उद्योग और संसाधन मंत्री किम जंग-क्वान, जो वर्तमान में कनाडा की आधिकारिक यात्रा पर हैं, जल्द ही अमेरिका की यात्रा करने और अमेरिकी वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक से इस मुद्दे पर चर्चा करने की योजना बना रहे हैं।

राष्ट्रपति ट्रम्प ने सोमवार को कहा था कि वह दक्षिण कोरिया की कुछ वस्तुओं पर टैरिफ 15 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत करेंगे और उन्होंने दक्षिण कोरिया पर अमेरिका के साथ द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लागू नहीं करने का आरोप लगाया। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले अक्टूबर में ग्योंगजू में आयोजित दक्षिण कोरिया-अमेरिका शिखर सम्मेलन के बाद जारी एक संयुक्त तथ्य पत्र के अंतर्गत, अमेरिका ने दक्षिण कोरिया द्वारा अमेरिका में 350 अरब अमेरिकी डॉलर का निवेश करने के बदले में ऑटोमोबाइल सहित दक्षिण कोरियाई उत्पादों पर टैरिफ कम करने पर सहमति व्यक्त की थी। बाद में दोनों पक्षों ने 14 नवंबर को एक संयुक्त ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जिसमें यह निर्धारित किया गया कि टैरिफ में कटौती उस महीने के पहले दिन से पूर्वव्यापी रूप से लागू होगी जिस महीने में समझौते को लागू करने के लिए संबंधित कानून दक्षिण कोरियाई संसद में प्रस्तुत किया गया।

दक्षिण कोरिया की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी ने 26 नवंबर को अमेरिकी निवेश पर एक विशेष विधेयक नेशनल असेंबली में पेश किया और इसके परिणामस्वरूप अमेरिका ने चार दिसंबर को दक्षिण कोरियाई ऑटोमोबाइल पर टैरिफ को पूर्वव्यापी रूप से घटाकर 15 प्रतिशत कर दिया।

Read More ट्रंप का दावा : सटीक नहीं होते है ईरान के हथियार, कहा- खुद किया था बालिकाओं के स्कूल पर हमला

 

Read More नेपाल में बालेन की ऐतिहासिक जीत: पूर्व पीएम ओली को दी करारी शिकस्त, पीएम मोदी ने नेपाल में सफल चुनाव के लिए दी बधाई

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह