Stock Market Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 131.43 अंक गिरा

Stock Market Update : रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद गिरा बाजार, सेंसेक्स 131.43 अंक गिरा

अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती शुरू करने के होने वाले निर्णय से पहले स्थानीय स्तर पर निवेशकों की सतर्कता के बीच आज दोपहर तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा।

मुंबई। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर में कटौती शुरू करने के होने वाले निर्णय से पहले स्थानीय स्तर पर निवेशकों की सतर्कता के बीच आज दोपहर तक रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। शेयर बाजार बाद में ऊंचे भाव पर आईटी, टेक, हेल्थकेयर और तेल एवं गैस समेत अठारह समूहों में हुई मुनाफावसूली के दबाव में गिरकर बंद हुआ।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 131.43 अंक की गिरावट लेकर 83 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 82,948.23 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 41.00 अंक उतरकर 25,377.55 अंक रह गया। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.71 प्रतिशत लुढ़ककर 48,857.07 अंक और स्मॉलकैप 0.52 प्रतिशत टूटकर 56,915.93 अंक रहा।

इस दौरान बीएसई में कुल 4070 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2455 में बिकवाली जबकि 1520 में लिवाली हुई वहीं 95 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 33 कंपनियां लाल जबकि 17 हरे निशान पर रही।

बीएसई में बैंकिंग और वित्तीय सेवाएं की 1.00 प्रतिशत तक की तेजी को छोड़कर अन्य 18 समूहों में मुनाफावसूली हुई। इससे आईटी 3.00, टेक 2.43, कमोडिटीज 0.66, सीडी 0.44, ऊर्जा 0.90, एफएमसीजी 0.18, हेल्थकेयर 1.23, इंडस्ट्रियल्स 0.36, दूरसंचार 0.72, यूटिलिटीज 0.06, ऑटो 0.48, कैपिटल गुड्स 0.20, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.88, धातु 0.77, तेल एवं गैस 1.12, पावर 0.38, रियल्टी 0.22 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.50 प्रतिशत उतर गए।

Read More कर्नाटक में 16 साल से छोटे बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर लगेगा बैन : सिद्दारमैया ने बजट में रखा प्रस्ताव, विशेषज्ञों से राय लेगी सरकार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.61 और जर्मनी का डैक्स 0.06 प्रतिशत गिर गया वहीं जापान का निक्केई 0.49, हांगकांग का हैंगसेंग 1.37 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.49 प्रतिशत मजबूत  रहा।

Read More किसानों का जोखिम कम करने और आय बढ़ाने के लिए की पहल के दिख रहे परिणाम : उपज पर डेढ़ गुना मिल रहा प्रतिफल, मोदी ने कहा- ये टेक्नोलॉजी की सदी

Post Comment

Comment List

Latest News

ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह ईंधन संकट पर सरकार का जवाब: भारत मे गैस-सिलेंडर, तेल औऱ पेट्रोल की कोई कमी नहीं, देश में क्रूड सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित, झूठे मुद्दों पर विपक्ष फैला रहा अफवाह
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में आश्वस्त किया कि भारत की ईंधन आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने...
ईरान-इजराइल संघर्ष: हैकर्स ने बनाया इजरायल की 'अकादमी ऑफ द हिब्रू लैंग्वेज' वेबसाइट को निशाना, लिखा विवादित संदेश—''हिब्रू सीखने की कोई ज़रूरत नहीं, नहीं पड़ेगी इसकी आवश्यकता''
गोविंद सिंह डोटासरा-टीकाराम जूली ने गैस दाम को लेकर केंद्र पर बोला हमला, जनता पर आर्थिक हमला करने का लगाया आरोप
एमआई रोड व्यापार मंडल का होली स्नेह मिलन 18 मार्च को, बाजार की समस्याओं के समाधान के लिए तीन चरणों में तैयार होगा रोडमैप
जयपुर में हाई ड्रामा : 100 फीट ऊंची पानी टंकी पर चढ़ी महिला ने लगाई जान देने की धमकी, नगर निगम कर्मचारियों के सस्पेंशन की मांग
शिक्षा मंत्री ने निकाली आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में नि:शुल्क प्रवेश की लॉटरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने पर सरकार का जोर
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला: एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने की संभावनाओं पर दें ध्यान, 'माइंडसेट' बदलने की दी सलाह