Stock Market Update : फेड के ब्याज दर में कटौती की उम्मीद में चढ़ा बाजार

Stock Market Update : फेड के ब्याज दर में कटौती की उम्मीद में चढ़ा बाजार
फेड रिजर्व के ब्याज दर में सितंबर में कटौती शुरू करने की उम्मीद में स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, कैपिटल गुड्स, धातु, रियल्टी और पावर समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार चढ़ गया।

मुंबई। फेड रिजर्व के ब्याज दर में सितंबर में कटौती शुरू करने की उम्मीद में स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, कैपिटल गुड्स, धातु, रियल्टी और पावर समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत आज शेयर बाजार चढ़ गया।

बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 97.84 अंक की तेजी के साथ 82,988.78 अंक और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 27.25 अंक बढ़कर 25,383.75 अंक हो गया। दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में भी लिवाली हुई, जिससे मिडकैप 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 49,248.09 अंक और स्मॉलकैप 0.28 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 57,287.65 अंक पर बंद हुआ।इस दौरान बीएसई में कुल 4201 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2151 में तेजी जबकि 1957 में गिरावट रही वहीं 93 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 26 कंपनियां हरे जबकि शेष 24 लाल निशान पर रही।

विश्लेषकों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर शेयर बाजार बुधवार को अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की ब्याज दर को लेकर होने वाले निर्णय पर केंद्रित होंगे, जो निकट भविष्य में बाजार के रुझान को प्रभावित कर सकती है। चार वर्षों में फेड द्वारा पहली बार ब्याज दर में कटौती निश्चित मानी जा रही है। केवल अनिश्चितता कटौती की सीमा को लेकर है, यानी कटौती 0.25 प्रतिशत होगी या 0.5 प्रतिशत। बाजार फेड के आर्थिक दृष्टिकोण पर बदलते हुए परिदृश्य को लेकर की गई टिप्पणी पर भी बारीकी से नजर रखेगा।

बीएसई के 14 समूहों में लिवाली का जोर रहा। इससे कमोडिटीज 0.25, सीडी 0.22, ऊर्जा 0.16, वित्तीय सेवाएं 0.05, हेल्थकेयर 0.14, इंडस्ट्रियल्स 0.33, यूटिलिटीज 1.97, बैंकिंग 0.49, कैपिटल गुड्स 0.56, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.49, धातु 0.65, तेल एवं गैस 0.19, पावर 1.93 और रियल्टी समूह के शेयर 0.52 प्रतिशत मजबूत रहे।

Read More संजय राउत का केन्द्र पर बड़ा हमला : करोड़ों में खरीदे विधायक, कहा- राजनीतिक हत्या कर रही सरकार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गिरावट का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.08, जर्मनी का डैक्स 0.31, जापान का निक्केई 0.68 और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.48 प्रतिशत टूट गया। हालांकि हांगकांग का हैंगसेंग 0.31 प्रतिशत चढ़ गया।

Read More मोदी ने की घोषणा : पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का होगा गठन, युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले व्यक्ति को नहीं छोड़ेंगे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर: दोहरीकरण कार्य के चलते उदयपुर-खजुराहो एक्सप्रेस 28 और 29 जुलाई को बदले मार्ग से चलेगी
उत्तर मध्य रेलवे द्वारा वीरांगना लक्ष्मीबाई-मानिकपुर रेलखंड पर दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित रहेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के...
पश्चिम एशिया तनाव से शेयर बाजार धड़ाम: सेंसेक्स 2091 अंक टूटा, अगले सप्ताह फेड बैठक और नतीजों पर नजर
धौलपुर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, दो की मौके पर मौत, तीन गंभीर घायल
राहुल गांधी ने अमित शाह को लिखा पत्र, जंतर-मंतर पुलिस कार्रवाई की जांच और पैलेट गन इस्तेमाल पर मांगा जवाब
जलदाय मंत्री ने किया रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन
एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल