घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में हुए बंद

मिडकैप–स्मॉलकैप पर दबाव

घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान में हुए बंद

बीएसई सेंसेक्स 275 अंक टूटकर 84,391 पर और एनएसई निफ्टी 81 अंक गिरकर 25,758 पर बंद हुआ। मिडकैप और स्मॉलकैप में भारी बिकवाली रही। आईटी, बैंकिंग और वित्त शेयर टूटे, जबकि मीडिया, धातु और फार्मा सेक्टर हरे रहे।

मुंबई। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 275.01 अंक (0.32 प्रतिशत) टूटकर 84,391.27 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी-50 सूचकांक भी 81.65 अंक यानी 0.32 प्रतिशत उतरकर 25,758 अंक पर बंद हुआ। यह दोनों सूचकांकों का 11 नवंबर के बाद का निचला स्तर है।

मझौली और छोटी कंपनियों में ज्यादा बिकवाली देखी गयी। निफ्टी मिडकैप-50 सूचकांक 1.12 प्रतिशत और स्मॉलकैप-100 सूचकांक 0.90 प्रतिशत गिरा। टिकाऊ उपभोक्ता उत्पाद, आईटी, बैंकिंग और वित्त क्षेत्र की कंपनियों में ज्यादा गिरावट रही। मीडिया, धातु, फार्मा और तेल एवं गैस सेक्टरों में तेजी रही।

सेंसेक्स की कंपनियों में इटरनल का शेयर लगभग तीन फीसदी की गिरावट में बंद हुआ। ट्रेंट का शेयर डेढ़ प्रतिशत और भारती एयरटेल का एक प्रतिशत से अधिक टूट गया। इंफोसिस में भी लगभग एक प्रतिशत की तेजी रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार  Weather Update : प्रदेश में आज से फिर बदलेगा मौसम, बादल छाने के आसार 
प्रदेश में शनिवार से पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से तापमान में बढ़ोतरी होने की संभावना है। उत्तर-पश्चिम के जिलों...
रोहित वेमुला के सवाल खत्म नहीं हुए : यह लड़ाई लड़ते रहना हमारी जिम्मेदारी, राहुल गांधी ने कहा- देश में सपने देखने का सबको बराबर का हक
PFMS के e-UC पोर्टल से अब ऑनलाइन भेजे जाएंगे उपयोगिता प्रमाण-पत्र, वित्त विभाग ने जारी किया परिपत्र
पैंथरों की हरकत पर नजर रखेगा जीएसएस रेडियो कॉलर
सुरों में सजी जीवन की सीख : JLF में गौर गोपाल दास का राग–वैराग्य, कहा- हर जीवन एक अधूरी धुन की तरह है, जिसमें कोई न कोई बोझ छुपा होता है
असर खबर का : पशु चिकित्सा केन्द्र पर लगा मिला ताला, अधिकारी से मांगा स्पष्टीकरण
अमेरिकी सांसदों ने ट्रंप को लिखा पत्र : भारत से दालों पर टैरिफ कम करवाने की मांग की, कहा- दलहन उत्पादकों को हो रहा नुकसान