स्टोक्स ने इंग्लैंड को एक और विश्व कप जिताया, खेली 52 रन की शानदार पारी

5 विकेट से पाकिस्तान को दी मात

स्टोक्स ने इंग्लैंड को एक और विश्व कप जिताया, खेली 52 रन की शानदार पारी

एकदिवसीय विश्व कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड की जीत के नायक रहे स्टोक्स ने इंग्लैंड को यह यादगार विजय दिलाने के लिये 49 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के के साथ 52 रन बनाये। 

मेलबर्न। संकटमोचक हरफनमौला बेन स्टोक्स (52 नाबाद) के अर्धशतक की बदौलत इंग्लैंड ने  टी20 विश्व कप 2022 के फाइनल में पाकिस्तान को पांच विकेट से हराकर दूसरी बार टी20 विश्व कप खिताब जीत लिया। इंग्लैंड ने खिताबी मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए सैम करेन (12/3) की शानदार गेंदबाजी की मदद से पाकिस्तान को 137 रन पर रोक दिया था। टी20 चैंपियन बनने के लिये जॉस बटलर की टीम के सामने 138 रन का लक्ष्य था, जिसे उन्होंने एक ओवर शेष रहते हुए हासिल कर लिया। एकदिवसीय विश्व कप 2019 के फाइनल में इंग्लैंड की जीत के नायक रहे स्टोक्स ने इंग्लैंड को यह यादगार विजय दिलाने के लिये 49 गेंदों पर 5 चौकों और एक छक्के के साथ 52 रन बनाये। 

इंग्लैंड ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 45 रन पर तीन विकेट गंवा दिये थे और तब तक मैच पाकिस्तान की पकड़ में था। हैडिंग्ली और लॉर्ड्स के सूरमा स्टोक्स ने एक बार फिर अपनी टीम को संकट से निकालते हुए हैरी ब्रूक (20) के साथ 39 रनों की साझेदारी की, जबकि मोइन अली (19) के साथ 48 रन जोड़े। ब्रूक और मोइन के आउट होने के बाद भी स्टोक्स विकेट पर जमे रहे और उन्होंने 19वें ओवर में मोहम्मद वसीम जूनियर की गेंद पर विजयी रन बनाकर इंग्लैंड को दूसरी बार टी20 विश्व चैंपियन बना दिया। इंग्लैंड ने अपना पहला टी20 विश्व कप 2010 में ऑस्ट्रेलिया को हराकर जीता था। बटलर, पॉल कॉङ्क्षलगवुड के बाद इंग्लैंड को टी20 विश्व कप जिताने वाले दूसरे कप्तान बन गए हैं। दूसरी ओर, पाकिस्तान अपना तीसरा फाइनल खेलते हुए दूसरा टी20 विश्व कप खिताब तलाश रही थी, लेकिन बाबर आजम की टीम हारिस रऊफ (23/2) की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बावजूद जीत की दहलीज को पार नहीं कर सकी।

Post Comment

Comment List

Latest News

विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं,  देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय  विधानसभा ने नए पीएम ऑफिस सेवा तीर्थ शुभारंभ की दी शुभकामनाएं, देवनानी ने कहा- राष्ट्र हित में होंगे कई महत्वपूर्ण निर्णय 
राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल के साथ विधानसभा की कार्यवाही शुरू हुई।
युवाओं-बच्चों की अचानक मौतों पर अशोक गहलोत का सवाल, कहा- युवाओं और बच्चों में बढ़ते कार्डियक अरेस्ट व अचानक मौत बेहद चिंताजनक
संयुक्त राष्ट्र ने बंगाल के चावल की 3 किस्मों को दी मान्यता : ममता ने कहा- राज्य के लिए यह गर्व का पल
जयपुर एयरपोर्ट पर समय से संचालित नहीं हो रही फ्लाइट : 4 उड़ानें रद्द होने से यात्री परेशान, जानें क्या है कारण
रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी
एग्जाम स्ट्रेस से सफलता तक परीक्षा फोबिया
ट्रोमा सेंटर में व्यवस्थाओं की फिर खुली पोल : एसएमएस अस्पताल में बारिश के साइड इफेक्ट, ट्रोमा सेंटर के ओटी के पास वार्ड में भरा पानी, ऑपरेशन टले