सुनेत्रा पवार आज लेगी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ, मिल सकते हैं ये मंत्रालय

शाम पांच बजे होगा शपथ ग्रहण समारोह

सुनेत्रा पवार आज लेगी महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ, मिल सकते हैं ये मंत्रालय

महाराष्ट्र में अजीत पवार के निधन के बाद राकांपा ने सुनेत्रा पवार को उप मुख्यमंत्री चुना। आज विधायक दल बैठक के बाद राजभवन में शपथ ग्रहण होगा।

मुंबई। दिवगंत अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगी। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों के अनुसार,  सुनेत्रा पवार को आज दिन में पार्टी के विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा और उसके बाद शाम पांच बजे उन्हें यहां राजभवन में उप मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलायी जाएगी। 

अजीत पवार महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री थे और पार्टी में उनके निधन के बाद सुनेत्रा पवार को उनकी जगह उप मुख्यमंत्री बनाने का फैसला लिया है। सुनेत्रा पवार अभी राज्यसभा की सदस्य है। 

उल्लेखनीय है कि राकांपा के नेताओं ने कल मुख्यमंत्री देवेन्द्र फणडवीस के साथ दो दौर की बातचीत की थी। उसके बाद फणडवीस ने संवाददाताओं से कहा था कि राकांपा उप मुख्यमंत्री पद के बारे में जो भी फैसला लेगी सरकार और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मान्य होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका