रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी

लाइसेंस-प्रोडक्शन के लिए 2.8 बिलियन डॉलर का किया था एग्रीमेंट

रूस के साथ टैंक वाली दोस्ती : भारत में बनेगा घातक टी-90 टैंक का नया वेरिएंट, मैन्यूफैक्चरिंग लागत में आएगी भारी कमी

भारत ने मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के तहत 464 टी-90एमएस टैंकों के लाइसेंस-प्रोडक्शन के लिए 2.8 बिलियन डॉलर का एग्रीमेंट किया था।

मॉस्को। भारत और रूस अपनी टैंक वाली दोस्ती को और ज्यादा मजबूत करने जा रहे हैं। दरअसल, रूस ने भारत को टी-90 भीष्म टैंक के नए वेरिएंट का प्रोडक्शन शुरू करने में भारत की मदद करने के लिए सहमति व्यक्त की है। इस नए टैंक का नाम टी-90एमएस है। टी-90एमएस टैंक का प्रोडक्शन पहले से ही भारत में मौजूद टी-90 वेरिएंट बना रही मौजूदा फैसिलिटी में होगा। इससे भारत की मैन्यूफैक्चरिंग लागत में भारी कमी आएगी और बचे हुए पैसों का इस्तेमाल दूसरे कामों के लिए किया जाएगा। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 17 फरवरी को रोसोबोरोनएक्सपोर्ट ने कहा कि वह पहले से ही टी-90 वेरिएंट बना रही मौजूदा फैसिलिटी में टी-90एमएस का प्रोडक्शन शुरू करने में भारत की मदद करने के लिए तैयार है। 2019 में, भारत ने मेक इन इंडिया इनिशिएटिव के तहत 464 टी-90एमएस टैंकों के लाइसेंस-प्रोडक्शन के लिए 2.8 बिलियन डॉलर का एग्रीमेंट किया था।

टी-90एमएस टैंक की खासियतें जानें

टी-90एमएस टैंक में 125 मिमी की स्मूथबोर गन लगी है, जो पांच किलोमीटर तक गाइडेड मिसाइल दाग सकती है। इसे एक्सप्लोसिव रिएक्टिव आर्मर और कलिना फायर-कंट्रोल सिस्टम का सपोर्ट मिला है। टी-90एमएस टैंक में 1,130-हॉर्सपावर का वी-92एस2एफ डीजल इंजन लगा है। इस टैंक की अनुमानित रेंज 550 किलोमीटर है और टॉप स्पीड 60 से 72 किमी/प्रति घंटा के बीच है। टी-90एमएस टैंक को तीन लोगों का क्रू आॅपरेट करता है। इसमें एकटोमेटेड लोडर लगा हुआ है।

टी-90एमएस टैंक पहले से ज्यादा सुरक्षित

Read More क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा

टी-90एमएस टैंकों में ब्लोआउट पैनल के साथ रीडिजाइन किया गया एम्युनिशन स्टोरेज लगा हुआ है, जो टैंक की सुरक्षा को बढ़ाता है। यह टैंक मौजूदा टी-90 भीष्म की जगह ले सकता है, जो भारतीय सेना का मुख्य युद्धक टैंक है। भारत ने टी-90 भीष्म को 2020 में चीन के साथ गलवान घाटी में हुए संघर्ष के बाद लद्दाख के अग्रिम इलाकों में तैनात किया था। टी-90 भीष्म को भारतीय सेना का रीढ़ माना जाता है।

Read More राहत की खबर: ईरान युद्ध खत्म करने के ट्रंप के संकेत से कच्चे तेल की कीमत में भारी गिरावट, 100 डॉलर से नीचे फिसला

 

Read More बैंकिंग और आईटी कंपनियों में बिकवाली से शेयर बाजारों मे शुरुआती गिरावट, इन कंपनियों में दिखेगा एक्शन

 

Tags: tank

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों के लिए 1,111 केंद्रीय पर्यवेक्षक तैनात, अप्रेल में होंगे चुनाव
चुनाव आयोग ने निष्पक्ष मतदान हेतु 1,111 पर्यवेक्षकों को तैनात किया है। पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल सहित चुनावी राज्यों...
इजरायली हमले में ईरानी बासिज बल के प्रमुख गुलामरेजा सुलेमानी की मौत, ईरान ने जताई कड़ी नाराजगी
अशोक गहलोत ने व्हीलचेयर फेंसिंग ट्रायल में सुविधाओं की कमी पर उठाए सवाल, कहा- खिलाड़ियों के साथ संवेदनहीनता
संघ की और से एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर 29 मार्च को होगा : 4000 लोगों की जांच, दवाइयां और ऑपरेशन की सुविधा उपलब्ध
एआईसीसी ने तेलंगाना में पार्टी-सरकार समन्वय को मजबूत करने के लिए समिति का किया गठन, प्रशासनिक गतिविधियों के कुशल संचालन के लिए भी करेंगे काम
नाइजीरिया में भीषण आतंकवादी हमला: 23 से अधिक लोगों की मौत, अन्य 108 घायल, बचाव और राहत कार्य जारी
तकनीकी कार्य के कारण रेलसेवाएं रेगूलेट : कई प्रमुख रेल सेवाएं देरी से चलेंगी, यात्रियों को समय में बदलाव के लिए सतर्क रहने की सलाह