Bihar Election 2025 : Exit Poll के बाद तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, सरकार बनाने का किया दावा

तेजस्वी यादव ने किया सरकार बनाने का दावा

Bihar Election 2025 : Exit Poll के बाद तेजस्वी यादव की पहली प्रतिक्रिया आई सामने, सरकार बनाने का किया दावा
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार रिकॉर्ड 67 प्रतिशत मतदान हुआ है, जिसमें महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। दो चरणों में हुए चुनावों के बाद एग्जिट पोल में एनडीए को बहुमत का अनुमान लगाया गया है। वहीं राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा, “इस बार बदलाव तय है, बिहार ने कमाल कर दिखाया है।”

बिहार:  बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार मतदाताओं ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए है और इस बार करीब 67 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। रिपोर्ट की मानें तो इस बार चुनाव में महिलाओं की अहम भागीदारी रही। दो फेज में हुए चुनावों के बाद एग्जिट पोल के आंकड़ों के अनुसार एनडीए को भारी बहुमत मिलने की उम्मीद है। हालांकि आखिरी परिणाम के लिए हम सबको 14 नवंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा, लेकिन बिहार की राजनीति में सियासी हलचल मच चुकी है और हर पार्टी अपने अपने जीत के दावे कर रही है। बता दें कि, महागठबंधन हर बार की तरह इस बार भी एग्जिट पोल पर विश्वास नहीं कर रहा है, लेकिन इसके विपरित एनडीए गठबंधन में खुशी का माहौल बना हुआ है। अब देखना ये होगा कि इस बार जनता किसका साथ देती है और किसको नकारती है। इसी बीच एग्जिट पोल को लेकर राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद उम्मीदवार तेजस्वी यादव ने पहली प्रतिक्रिया दी है।

बिहार चुनाव के दूसरे चरण में रिकॉर्ड वोटिंग (60% से अधिक) पर तेजस्वी ने एक्स पर वीडियो पोस्ट कर कहा: "मन गदगद है, मेरे बिहार ने कमाल कर दिखाया है। हर जगह से बम्पर वोटिंग की खबर आ रही है। बुजुर्ग, महिलाएं, युवा, व्यापारी, किसान-हर वर्ग लोकतंत्र के महोत्सव में भागीदार है।" इसके आगे तेजस्वी ने कहा कि, आपकी नीली स्याही आपके भविष्य को स्वर्णिम बनाएगी। इसके आगे उन्होंने NDA सरकार की 20 वर्षों की विफलताओं पर भी निशाना साधा। इसके आगे मीडिया से रूबरू होते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि, इस बार बदलाव होने जा रहा है। कहीं भी कोई गुंजाइश नहीं रह गई है।"

 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में हादसा, काले पानी के टैंक में सफाई करने उतरे 2 भाइयों की दम घुटने से मौत आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में हादसा, काले पानी के टैंक में सफाई करने उतरे 2 भाइयों की दम घुटने से मौत
जिले के हमीरगढ़ स्थित आरएसडब्ल्यूएम फैक्ट्री में काले पानी के टैंक की सफाई के दौरान पहले एक भाई जहरीली गैस...
गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारे पहुंचीं डिप्टी सीएम दिया कुमारी, आदर्शों को जीवन में अपनाने का दिया संदेश
शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन स्वाभाविक, पंजाब के विकास को मिलेगी नई गति: मोदी
भजनलाल ने गुरुनानक के 557वें प्रकाश पर्व श्री गुरु ग्रंथ साहिब पर टेका मत्था
सोनिया की 500 पन्नों की किताब में भी छूट गईं जिंदगी की ये बातें, राहुल ने खोले कई राज!
जिला प्रमुख की कुर्सी पर सियासी दिग्गजों की नजर, परिवार के सदस्यों को मैदान में उतारा; कहीं विधायक की पत्नी तो कहीं पूर्व मंत्री की बेटी दावेदार
वैभव सूर्यवंशी का ऐतिहासिक धमाका, 53 गेंदों में 204 रन ठोक भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाया