थाईलैंड ने कंबोडिया पर गिराए बम, सीमा विवाद ने पकड़ा हिंसक रूप : एफ-16 लड़ाकू विमान ने सैन्य ठिकानों को उड़ाया, 2 नागरिकों की मौत

दोनों देशों ने एक-दूसरे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया

थाईलैंड ने कंबोडिया पर गिराए बम, सीमा विवाद ने पकड़ा हिंसक रूप : एफ-16 लड़ाकू विमान ने सैन्य ठिकानों को उड़ाया, 2 नागरिकों की मौत

कम्बोडिया में सीमा विवाद को लेकर हफ्तों से चल रहा तनाव झड़पों में बदल गया और इसी घटनाक्रम में थाईलैंड के एफ-16 लड़ाकू विमान ने कंबोडिया में कुछ ठिकानों पर बमबारी की

बैंकॉक। कम्बोडिया में सीमा विवाद को लेकर हफ्तों से चल रहा तनाव झड़पों में बदल गया और इसी घटनाक्रम में थाईलैंड के एफ-16 लड़ाकू विमान ने कंबोडिया में कुछ ठिकानों पर बमबारी की। सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि दोनों देशों के बीच जारी झड़पों में अब तक कम से कम दो नागरिक मारे गए हैं। थाइलैंड सेना ने बताया कि उसने विवादित सीमा पर एफ-16 लड़ाकू विमान तैनात किए हैं और उनमें से एक विमान ने कंबोडियाई क्षेत्र में गोलीबारी कर उसके एक सैन्य ठिकाने को ध्वस्त कर दिया है। दोनों देशों ने एक-दूसरे पर तनाव बढ़ाने का आरोप लगाया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार कंबोडिया पर थाईलैंड के एक गाँव में रॉकेट दागने और एक अस्पताल पर हमला करने का आरोप लगाया गया है, जबकि थाईलैंड ने कंबोडियाई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए हैं।

कंबोडियाई प्रधानमंत्री हुन मानेट ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से थाईलैंड और कंबोडियाई सैनिकों के बीच झड़पों पर एक “तत्काल बैठक” बुलाने का अनुरोध किया है। मानेट ने संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि और जुलाई 2025 के लिए सुरक्षा परिषद के अध्यक्ष असीम इफ्तिखार अहमद को पत्र लिखा है।

कंबोडियाई प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में कहा कि “थाईलैंड द्वारा हाल ही में किए गए अत्यंत गंभीर आक्रमणों को देखते हुए ,मैं आपसे थाईलैंड के आक्रमण को रोकने के लिए सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाने का आग्रह करता हूँ। इससे क्षेत्र में शांति और स्थिरता को गंभीर खतरा पैदा हो गया है।” मानेट ने पत्र में थाईलैंड पर सीमावर्ती क्षेत्रों में कंबोडियाई ठिकानों पर ‘बिना उकसावे , पूर्वनियोजित और जानबूझकर हमले’ करने का आरोप लगाया गया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मोतीदुगरी गणेश मंदिर में की पूजा-अर्चना, जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए व्यक्त किया आभार
राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार को मोतीदुगरी गणेश मंदिर पहुंचे। मुख्यमंत्री...
दिल्ली में घने कोहरे से हवाई यातायात प्रभावित, चार फ्लाइट जयपुर डायवर्ट
एसआई पेपर लीक : 3 ट्रेनी सब इंस्पेक्टर और डमी कैंडिडेट वीडीओ गिरफ्तार, सेल्फ सरेंडर की अपील
हाईवे पर 6 गाड़ियां भिड़ीं : महिला सहित चार यात्रियों की मौत, नहीं हो पाई मृतकों की शिनाख्त ; कई घायल उदयपुर रेफर
पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग