अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला : कांग्रेस का अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन, अपमान के लिए माफी मांगने की मांग

एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ

अंबेडकर की प्रतिमा तोड़ने का मामला : कांग्रेस का अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन, अपमान के लिए माफी मांगने की मांग

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने केजरीवाल के घर से सामने सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाये हैं।

नई दिल्ली। पूर्व सांसद उदित राज के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के घर से बाहर प्रदर्शन किया और पंजाब के अमृतसर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा तोड़े जाने को लेकर उनसे माफी मांगने की मांग की। इस दौरान उदित राज ने कहा कि केजरीवाल को डॉ. अंबेडकर का सम्मान करना सीखना चाहिए। अमृतसर में डॉ. अंबेडकर की मूर्ति को तोड़ा गया है। वहां उनकी सरकार है। मैं यहां कोई बाधा डालने नहीं आया हूं। हमारा कोई राजनीतिक मकसद नहीं है। मैं यहां सिर्फ उन्हें बाबा साहब अंबेडकर की मूर्ति भेंट करने आया हूं, उन्हें अमृतसर में राज्य के अपमान के लिए माफी मांगनी चाहिए।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने केजरीवाल के घर से सामने सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाये हैं। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति पंजाब के अमृतसर में सीढ़ी लगाकर बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर चढ़ते और हथौड़े से उसे क्षतिग्रस्त करते हुए नजर आ रहा था। इस घटना को लेकर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आम आदमी पार्टी, पंजाब सरकार और केजरीवाल की आलोचना की थी। 

 

Tags: Congress

Post Comment

Comment List

Latest News

वायदा बाजार की तेजी के असर : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना यथावत  वायदा बाजार की तेजी के असर : चांदी दो हजार रुपए महंगी, सोना यथावत 
वायदा बाजार की तेजी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में शुक्रवार को चांदी दो हजार रुपए की छलांग लगाकर...
स्कूल तोडऩे पर मध्य प्रदेश में छिड़ा सियासी घमासान, ओवैसी-कांग्रेस ने साधा सरकार पर निशाना
डच शहर के उट्रेच में विस्फोट होने से लगी आग, 4 लोगों की हालत गंभीर
‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर ने मचाई धूम, रानी मुखर्जी ने कहा- फिल्म पूरी पुलिस फोर्स को समर्पित है 
नीरजा मोदी स्कूल मान्यता विवाद : अधर में विद्यार्थियों का भविष्य, पढ़ाई के साथ बच्चों की मानसिक स्थिति को लेकर अभिभावकों की बढ़ी चिंता 
बिना डॉक्टर चल रहे पशु चिकित्सालय
आखिरकार अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को मिल ही गया नोबेल पुरस्कार, मचाडो ने किया भेंट, जानें पूरा मामला