जीएसटी दरों में कटौती को बड़ी राहत बताकर प्रचारित कर रही सरकार : हकीकत इसके विपरीत, सैलजा ने कहा - पुराने ही दामों पर ही बिक रहे डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और दवाइयां 

लाभ न मिलने की 78 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी 

जीएसटी दरों में कटौती को बड़ी राहत बताकर प्रचारित कर रही सरकार : हकीकत इसके विपरीत, सैलजा ने कहा - पुराने ही दामों पर ही बिक रहे डिब्बाबंद खाद्य पदार्थ और दवाइयां 
कुमारी सैलजा ने कहा है कि सरकार वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) दरों में कटौती को बड़ी राहत बताकर प्रचारित कर रही है।

चंडीगढ़। कांग्रेस महासचिव एवं सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि सरकार वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) दरों में कटौती को बड़ी राहत बताकर प्रचारित कर रही है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि डिब्बा बंद खाद्य पदार्थ और आवश्यक दवाइयां आज भी पुराने दामों पर बिक रही हैं।

सैलजा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने 22 से 28 सितम्बर तक जीएसटी बचत उत्सव मनाया और सांसद बाजारों में पदयात्रा कर जनता को लाभ गिनवा रहे हैं, लेकिन हकीकत में 47 प्रतिशत उपभोक्ताओं को डिब्बा बंद खाद्य पदार्थों पर कोई राहत नहीं, इलेक्ट्रॉनिक्स में सिर्फ 34 प्रतिशत को ही फायदा हुआ और दवाइयों के दाम कंपनियां पुराने स्तर पर ही रखे हुए हैं। जीएसटी कटौती का लाभ न मिलने की 78 हजार से अधिक शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं। सैलजा ने आरोप लगाया कि किताबों पर टैक्स घटाने का दावा किया गया, लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है। यह कदम जनता के लिए राहत से ज्यादा बोझ साबित हो रहा है।

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि कई मंडियों में धान और बाजरे की खरीद शुरू न होने से किसान परेशान हैं। भिवानी, रेवाड़ी, अंबाला और हिसार सहित कैथल जिले में किसान धरने पर बैठ गये। उनका आरोप है कि सरकारी खरीद न होने से उन्हें व्यापारी को औने-पौने दाम पर फसल बेचनी पड़ रही है।    

 

Read More छात्रों पर पैलेट गन का इस्तेमाल कराने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई : खड़गे ने की मांग, बोले- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करे सरकार

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP,  सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग प्रदर्शनकारियों की गिरफ्तारी पर भड़की CJP, सरकार से हिरासत में लिए युवाओं की तत्काल रिहाई की मांग
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने असम, पश्चिम बंगाल और बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों की गिरफ्तारियों पर गहरी चिंता व्यक्त की...
रीको ने RVCF इंडिया ग्रोथ फंड- IV के साथ 30 करोड़ रूपये के अतिरिक्त योगदान के लिए किया अनुबंध
राजीव गांधी पंचायतीराज संगठन की हुई बैठक, पंचायत-निकाय चुनाव की तैयारियों में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ता
होर्मुज में स्थिति अपरिवर्तित, संप्रभुता की रक्षा हमारी पहली प्राथमिकता: ईरान
केजरीवाल का बड़ा ऐलान: ई-20 पेट्रोल पर देशव्यापी अभियान चलायेगी आप, प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग
183 निकायों में 24,752 सफाई कर्मियों की भर्ती, 15 अगस्त से आवेदन शुरू 
छात्रों पर लाठीचार्ज और कार्रवाई की निष्पक्ष जांच हो, एनटीए को बैन करे सरकार: एनएसयूआई