राजीव रंजन का तंज, बोलें-चुनाव परिणाम से पहले ही सीएम पद के शपथ की तारीख तय करने वाले तेजस्वी को जनता ने सिखाया सबक 

ललन सिंह का तेजस्वी पर हमला

राजीव रंजन का तंज, बोलें-चुनाव परिणाम से पहले ही सीएम पद के शपथ की तारीख तय करने वाले तेजस्वी को जनता ने सिखाया सबक 

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव से पहले शपथ की तारीख तय करना हास्यास्पद था। जनता ने उन्हें सबक सिखाया और नेता प्रतिपक्ष तक सीमित कर दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में विपक्ष अब सिर्फ भ्रम फैलाने में लगा है।

पटना। केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन सिंह, उर्फ ललन सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव को आड़े हाथों लिया और कहा कि, चुनाव से पहले उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए शपथ ग्रहण की तारीख भी तय कर ली थी, लेकिन जनता ने उनको ऐसा सबक सिखाया कि वह अपनी नेतागिरी भूल गये। 

राजीव रंजन सिंह ने आज पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, यह हास्यास्पद है कि परिणाम आने से पहले ही श्री यादव ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने शपथ ग्रहण की तारीख तय कर ली थी, लेकिन अंतत: जनता ने उन्हें सिर्फ इस लायक छोड़ा कि बमुश्किल वह नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी बचा पाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसा लगता है कि, बिहार में विपक्ष की भूमिका अब जनता के बीच भ्रम फैलाने की रह गई है और सकारात्मक राजनीति से उसका कोई लेना देना नही है। 

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता राजद के 15 वर्षों के जंगल राज को भूली नहीं है और उसे याद कर आज भी लोगों की रूह कांप जाती है। उन्होंने कहा कि जनता को मालूम है कि नीतीश कुमार जो कहते हैं, उसे पूरा कर के दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि श्री कुमार ने इस बार अगले पांच वर्षों में एक करोड़ लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य रखा है और सरकार उसे पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी। इसके आगे राजीव रंजन सिंह ने कहा कि देश में विपक्ष अपनी खराब हालत के लिए खुद जिम्मेदार है और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस का वजूद धीरे धीरे खत्म हो रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर भाजपा का चीनी सामान का बहिष्कार ड्रामा : स्वदेशी का नारा लगाते-लगाते हुए विदेशी, अखिलेश यादव ने कहा- पार्टी की कथनी-करनी में अंतर
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा और उसके...
पुलिसकर्मी को पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी, मौके पर पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार
लिफ्ट देने के बहाने बुजुर्ग महिला से दिन-दहाड़े लूट, आरोपी की तलाश जारी
नवविवाहिता ने लगाई फांसी : फंदे से लटक कर दे दी जान, मृतका के पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला
केंद्र सरकार ने बर्बाद की देश की अर्थव्यवस्था : एशिया में सबसे ज्यादा गिरा रुपया, कांग्रेस ने कहा- रिकार्ड गिरावट बनी हमारी साख का सवाल 
राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान में सुंदरकाण्ड पाठ एवं महाप्रसादी का आयोजन, लगभग 2000 से अधिक लोगों ने पंगत प्रसादी ग्रहण की
गंगनहर में 21 जनवरी से बंदी : फिरोजपुर फीडर बनेगा पक्का, किसानों को पुरानी बीकानेर कैनाल से मिलेगा पानी