सऊदी अरब की यात्रा पर पहुंचे ट्रम्प : पश्चिम एशिया में चल रही उथल-पुथल के बीच यह यात्रा अहम

ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में पहली बड़ी आधिकारिक विदेश यात्रा

सऊदी अरब की यात्रा पर पहुंचे ट्रम्प : पश्चिम एशिया में चल रही उथल-पुथल के बीच यह यात्रा अहम
ज्ञातव्य है कि परमाणु मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता में बहुत कम प्रगति हुई है जबकि गाजा में इजरायली हमले जारी है।

रियाद। पश्चिम एशिया में स्थिरता लाने के लिए अमेरिका द्वारा भूमिका निभाए जाने के आहवानों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प मंगलवार को सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे। ट्रम्प पश्चिम एशिया की चार दिवसीय तूफानी दौरे में सऊदी अरब, कतर और संयुक्त अरब अमीरात जाएंगे जहां उनका खाड़ी देशों के नेताओं से मिलने और खरबों डॉलर के निवेश सौदों को अंतिम रूप दे सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति की यह यात्रा पश्चिम एशिया में चल रही उथल-पुथल के बीच हो रही है।

परमाणु मुद्दों पर आगे नहीं बढ़ पा रही अमेरिका और ईरान में वार्ता
ज्ञातव्य है कि परमाणु मुद्दों पर अमेरिका और ईरान के बीच वार्ता में बहुत कम प्रगति हुई है जबकि गाजा में इजरायली हमले जारी है। उधर यमन में हूतियों और लेबनान के साथ उसकी शत्रुता में कमी के भी कोई स्पष्ट संकेत नहीं हैं।  

ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल में पहली बड़ी आधिकारिक विदेश यात्रा
ट्रम्प के दूसरे कार्यकाल के तहत सऊदी अरब की उनकी यह पहली बड़ी आधिकारिक विदेश यात्रा है। जनवरी में ट्रम्प ने अपने दूसरे कार्यकाल की शुरूआत में ही कहा था कि वह सऊदी अरब को अपने पहले गंतव्य के रूप में चुनेंगे यदि सऊदी अरब 450 या 500 बिलियन (डॉलर के अमेरिकी उत्पाद) खरीदता है तो।

अमेरिका-सऊदी अरब में 12.1 लाख करोड़ की डिफेंस डील 
अमेरिका और सऊदी अरब ने मंगलवार को 142 बिलियन डॉलर (12.1 लाख करोड़ रुपए) की डिफेंस डील पर साइन किए। व्हाइट हाउस ने इसे इतिहास की सबसे बड़ी डिफेंस डील बताया है। इस समझौते में सऊदी अरब को सी-130 ट्रांसपोर्ट विमान, मिसाइलें, रडार सिस्टम और कई एडवांस हथियार दिए जाएंगे। ये लॉकहीड मार्टिन, बोइंग, और नॉर्थरॉप ग्रुम्मन जैसी अमेरिकी कंपनियों से मिलेंगे।

Read More अमेरिका के साथ परमाणु पर नहीं होगी बातचीत : प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए ट्रंप उठाएं कदम, ईरान ने कहा- अब ट्रंप के पाले में गेंद

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किश्त के बहाने बुलाकर युवक पर सरिये से हमला, हत्या के प्रयास का मामला दर्ज
बस्सी थाना क्षेत्र में किश्त जमा कराने के बहाने बुलाकर कृष्ण कुमार जांगिड़ ने 27 वर्षीय बंटी शर्मा पर सरिये...
विकसित भारत का विज़न: नीति आयोग की बैठक में पीएम मोदी का आह्वान, राज्यों के सहयोग और महिला सशक्तिकरण पर जोर
अल्बानिया: स्केनबेर्ग चौक आंदोलन बना व्यापक सत्ता-विरोधी प्रदर्शन, पीएम एदी रामा के इस्तीफे की मांग
नि:शुल्क टीकाकरण अभियान : मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन
तृणमूल कांग्रेस एक राजनीतिक दल नहीं, गिरोह थी: दिलीप घोष का बड़ा हमला, बोले- जो हो रहा है वह तय था
अभिषेक बनर्जी को बड़ी राहत: कलकत्ता हाई कोर्ट ने 'हस्ताक्षर जालसाजी' मामले में गिरफ्तारी पर 21 दिनों की लगाई रोक, दो सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई
टीएमसी को बड़ा झटका: अभिनेत्री कोयल मल्लिक ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा, उच्च सदन में तृणमूल के बचे सिर्फ 9 सांसद