ट्रंप सरकार का एक और बड़ा फैसला: कंटेंट मॉडरेशन और ऑनलाइन सेफ्टी से जुड़े पदों पर काम कर चुके लोगों को वीजा नहीं 

ट्रंप प्रशासन का कड़ा कदम, टेक वर्कर्स पर सख्ती

ट्रंप सरकार का एक और बड़ा फैसला: कंटेंट मॉडरेशन और ऑनलाइन सेफ्टी से जुड़े पदों पर काम कर चुके लोगों को वीजा नहीं 

ट्रंप प्रशासन ने फैक्ट-चेकिंग और कंटेंट मॉडरेशन से जुड़े आवेदकों को वीजा न देने का निर्देश जारी किया है। इसका मुख्य असर एच-1बी वीजा पर पड़ेगा। अधिकारियों को प्रोफेशनल हिस्ट्री और सोशल मीडिया जांचने को कहा गया है।

नई दिल्ली। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अमेरिकी दूतावास के अधिकारियों को ऐसे आवेदकों को वीजा देने से मना करने का निर्देश दिया है, जिन्होंने फैक्ट-चेकिंग, कंटेंट मॉडरेशन, कंप्लायंस या ऑनलाइन सेफ्टी से जुड़े पदों पर काम किया है। इस बात की जानकारी विदेश विभाग के एक मेमो के हवाले से दी है। उम्मीद की जा रही है कि इन नए वीजा प्रतिबंधों का टेक्नोलॉजी वर्कर्स पर, खासकर भारत जैसे देशों से आवेदन करने वालों पर बहुत ज्यादा असर पड़ेगा। मेमो में कांसुलर अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि वे ऐसे किसी भी व्यक्ति को वीजा न दें जिसे संयुक्त राज्य अमेरिका में सुरक्षित अभिव्यक्ति की सेंसरशिप या सेंसरशिप की कोशिश के लिए जिम्मेदार या इसमें शामिल पाया जाए।

एच-1बी वीजा पर मुख्य फोकस

यह निर्देश पत्रकारों और टूरिस्ट सहित सभी तरह के वीजा पर लागू होता है, लेकिन इसका मुख्य फोकस एच-1बी वीजा पर है, जो आमतौर पर टेक्नोलॉजी और संबंधित सेक्टर में ज्यादा स्किल्ड विदेशी कर्मचारियों को दिया जाता है।

फ्री स्पीच की रक्षा के लिए दिए निर्देश

Read More महिंदा राजपक्षे के बेटे ने की भारत से दक्षिण एशिया में बड़ी भूमिका निभाने की अपील, श्रीलंका के पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे नमल राजपक्षे वर्तमान में हैं सांसद 

गलत सूचना से मुकाबला करने, कंटेंट मॉडरेशन, ट्रस्ट और सेफ्टी और कंप्लायंस जैसी एक्टिविटीज में शामिल होने के लिए आवेदकों की प्रोफेशनल हिस्ट्री, लिंक्डइन प्रोफाइल और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की जाएगी। इस तरह की भूमिकाओं में हिस्सा लेने के सबूत मिलने पर आवेदक एंट्री के लिए अयोग्य हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, ऐसा लगता है कि यह पॉलिसी ऑनलाइन सेफ्टी के काम में शामिल प्रोफेशनल्स को टारगेट करती है, जिसमें चाइल्ड सेक्सुअल अब्यूज मटेरियल, यहूदी विरोधी भावना और नुकसानदायक आॅनलाइन कंटेंट से निपटने वाले लोग शामिल हैं। ट्रंप प्रशासन ने इस निर्देश को फ्री स्पीच की रक्षा के तौर पर पेश किया है और 6 जनवरी, 2021 को कैपिटल दंगे के बाद सोशल मीडिया बैन को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के अपने अनुभव का हवाला दिया है।

Read More सिखों की नजरबंदी, अल्पसंख्यकों के खिलाफ पाकिस्तान का चीन के उइगरों वाला सीक्रेट ऑपरेशन

Post Comment

Comment List

Latest News

Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत  Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में तापमान बढ़ा, कड़ाके की ठंड से मिली राहत 
राजस्थान में तापमान बढ़ने के बाद भी माउंट आबू सहित कुछ इलाकों में ठंड जारी है। गुरुवार सुबह सीकर व...
100 ग्राम सेवा/कृषि-विकास सहकारी समितियों में गोदाम निर्माण को मंजूरी, 5 समितियों के लिए स्वीकृति आदेश जारी
बीएमसी चुनाव के लिए बॉलीवुड स्टार्स ने दिखाई सक्रियता : अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम और सुनील शेट्टी सहित अन्य सेलेब्स ने डाला वोट 
एक्स यूजर्स के लिए बड़ी खबर! अश्लील कंटेंट की चिंताओं के बीच कंपनी ने नियमों को किया और भी सख्त, जानें पूरा मामला
बिना भेदभाव के जन कल्याण की योजनाएं चलाना भारत के मजबूत लोकतंत्र का आधार : पीएम मोदी
दिल्ली में सर्दी का सितम : न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज, दृश्यता 50 मीटर से कम
'अगली सूचना तक इजरायल की यात्रा से बचें', ब्रिटेन ने अपने नागरिकों को दी यात्रा नहीं करने की हिदायत