एकजुटता से पाकिस्तान को सबक सिखाने का यह सही समय : पहलगाम जैसे अपराध करने की वह कभी सोच न सके, जयराम रमेश ने जारी किया बयान 

पाकिस्तान को सबक सिखाने का सही समय है

एकजुटता से पाकिस्तान को सबक सिखाने का यह सही समय : पहलगाम जैसे अपराध करने की वह कभी सोच न सके, जयराम रमेश ने जारी किया बयान 

पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए एकजुटता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को इस बेहद संवेदनशील समय में जिम्मेदारी और एकजुटता के साथ खड़े रहना चाहिए।

नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में एकता और एकजुटता का जबरदस्त माहौल है और यही सामूहिक रूप से पाकिस्तान को सबक सिखाने का सही समय है, ताकि पहलगाम जैसे अपराध करने की वह कभी सोच भी न सके। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने जारी बयान में कहा कि यह एकता और एकजुटता का समय है। यह वह समय है, जब हमें सामूहिक संकल्प के साथ पाकिस्तान को ऐसा सबक सिखाना है, जिसे वह कभी न भूल पाए। हमले के तुरंत बाद कांग्रेस ने सर्वदलीय बैठक की मांग की थी। यह बैठक दो दिन बाद हुई, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसमें शामिल नहीं हुए। फिर इस मामले में पारित कांग्रेस कार्य समिति का प्रस्ताव बिल्कुल स्पष्ट है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की है।

कांग्रेस प्रवक्ता ने पहले की स्थिति का हवाला देते हुए भाजपा पर हमला करते हुए कहा, लेकिन मुंबई में भीषण आतंकी हमलों के महज 2 दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने क्या किया। एक दिखावटी कदम उठाते हुए, उस समय के गुजरात के मुख्यमंत्री मुंबई गए और वहां मीडिया को संबोधित कर राजनीतिक दिखावा किया। पहलगाम आतंकी हमले का जवाब देने के लिए एकजुटता का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि हम सभी को इस बेहद संवेदनशील समय में जिम्मेदारी और एकजुटता के साथ खड़े रहना चाहिए। देश इंतजार कर रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त