हैरिस के साथ अब किसी प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा नहीं लेंगे ट्रंप

हैरिस के साथ अब किसी प्रेसिडेंशियल डिबेट में हिस्सा नहीं लेंगे ट्रंप

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ अब राष्ट्रपति पद की किसी बहस में शामिल नहीं होंगे।

वाशिंगटन। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति एवं रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि वह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एवं उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ अब राष्ट्रपति पद की किसी बहस (प्रेसिडेंशियल डिबेट) में शामिल नहीं होंगे।

ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में दावा किया कि उन्होंने मंगलवार रात फिलाडेल्फिया में एबीसी न्यूज द्वारा आयोजित प्रेसिडेंशियल डिबेट में जीत हासिल की है और हैरिस पर फॉक्स न्यूज, एनबीसी न्यूज और सीबीएस न्यूज से बहस के निमंत्रण को  अस्वीकार करने का आरोप लगाया।

हैरिस ने को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि मतदाताओं के प्रति हमारा दायित्व है कि हम एक और बहस करें।

दोनों के बीच पहली डिबेट में भी हैरिस की अभियान टीम ने जीत का दावा किया। उनकी टीम की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने अमेरिकी लोगों के हित से जुड़े हर मुद्दे पर मंच पर बाजी मार ली।

Read More इजरायल और ईरान जंग के बीच खलीफा एर्दोगन का इस्लामिक कार्ड, शिया हो या सुन्नी, मुसलमान एक हों

सीएनएन सर्वेक्षण के अनुसार, बहस देखने वाले 63 प्रतिशत लोग इस बात से सहमत थे कि हैरिस ने फिलाडेल्फिया में मंच पर बेहतर प्रदर्शन किया।

Read More अफगानिस्तान का पाकिस्तान पर जवाबी हमला: कई शहरों में घुसे अफगान ड्रोन, कंधार में फ्यूल डिपो को भी बनाया निशाना

फॉक्स न्यूज के अनुसार, एक पैनल के 12 मतदाताओं का मानना था कि हैरिस ने बहस जीती, जबकि पांच ने माना कि ट्रंप जीते। कई लोगों ने कहा कि ट्रंप को नहीं पता कि राष्ट्रपति पद की दौड़ में अपने नए प्रतिद्वंद्वी पर कैसे हमला करना है।

Read More अमेरिका का दावा: ऑपरेशन एपिक फ्यूरी के दौरान ईरान में 6,000 ठिकानों पर किया हमला, 60 जहाज और 30 बारूदी सुरंगों को किया नेस्तनाबूद

न्यूयॉर्क टाइम्स के एक लेख में कहा गया कि बहस के बाद, कई डेमोक्रेटिक रणनीतिकारों और अधिकारियों ने हैरिस के प्रदर्शन की सराहना की, जबकि रिपब्लिकन ने प्रस्तोताओं के प्रश्नों की गंभीरता के बारे में शिकायत की और स्वीकार किया कि ट्रंप ने जोरदार हमले करने के अवसर छोड़ दिए।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक राजनीति में कभी नहीं होता पूर्ण विराम : सक्रिय लोग समाज और देश की प्रगति में देते है योगदान, मोदी ने कहा- संसद के दोनों सदन एक-दूसरे के पूरक
मोदी ने राज्यसभा से सेवानिवृत्त हो रहे 59 सदस्यों को विदाई देते हुए कहा कि राजनीति में कभी पूर्ण विराम...
जयपुर पुलिस का बड़ा कदम : OLA कैब में जोड़ा SOS बटन, अभय कमाण्ड सेंटर से जुड़े एक लाख वाहन
जयपुर हाईवे को सुरक्षित बनाने की दिशा में ठोस कदम : हाईवे से हटेंगे ब्लैक स्पॉट, अतिरिक्त एम्बुलेंस लगाने की दी मंजूरी
आईआईएस विश्वविद्यालय का 11वां दीक्षांत समारोह : विभिन्न विभागों की 3451 छात्राओं को दी उपाधियां, बागड़े ने कहा- समारोह नारी-स्वाभिमान और राष्ट्र-नवोन्मेष की समन्वित यात्रा का उत्सव
एनआईए की बड़ी कार्रवाई : म्यांमार आतंकी कनेक्शन में 7 विदेशी नागरिक गिरफ्तार, भारत में अवैध रूप से घुसे थे आरोपी
राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ का असर : प्रदेश में अगले कुछ दिन रहेगा आंधी-बारिश का दौर, ओलावृष्टि की भी संभावना
कैबिनेट में जल्द पारित होगा कोचिंग सेंटर कानून : आपत्तियों और सुझावों पर किया विचार, छात्रों को मिलेगी राहत