तुनिषा सुसाइड केसः को-स्टार शीजान खान चार दिन की पुलिस रिमांड पर

वसई कोर्ट में किया पेश

तुनिषा सुसाइड केसः को-स्टार शीजान खान चार दिन की पुलिस रिमांड पर

शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। हालांकि शीजान के वकील ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

मुंबई। टीवी अभिनेत्री तुनिषा शर्मा आत्महत्या मामले में को-स्टार शीजान मोहम्मद खान को कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया। खुदकुशी के कुछ ही घंटे के बाद तुनिषा की मां की शिकायत पर शीजान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसे वसई कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। शीजान पर आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया गया है। हालांकि शीजान के वकील ने सभी आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि जांच के बाद सबकुछ साफ हो जाएगा।

मुंबई के एसीपी चंद्रकांत जाधव ने बताया कि तुनिषा और शीजान का लव अफेयर चल रहा था। उनका 15 दिन पहले ब्रेक हुआ था, जिसकी वजह से तुनिषा ने शनिवार को अपने शो के सेट पर फांसी लगा ली थी। पोस्टमॉटर्म रिपोर्ट में साफ हुआ है कि तुनिषा की मौत फांसी लगाने से ही हुई है। फिलहाल हमारी जांच जारी है और हमने आरोपी शीजान को हिरासत में ले लिया है। उसका फोन भी हमने जब्त कर लिया है। इस केस में किसी और अफेयर, ब्लैकमेल या लव-जिहाद का कोई एंगल अभी तक सामने नहीं आया है। 

Post Comment

Comment List

Latest News

अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक अक्षम हैं शिक्षा मंत्री, इस्तीफा दें धर्मेंद्र प्रधान : छात्रों के लिए मृत काल साबित हो रहा केन्द्र सरकार का अमृत काल, खड़गे बोले- पेपर लीक के कारण आत्महत्या जैसा कदम उठाना चिंताजनक
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नीट पेपर लीक और कथित आत्महत्याओं को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।...
ATM तोड़ने की बड़ी साजिश नाकाम : दिल्ली के 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार, यूट्यूब से सीखा ATM तोड़ने का तरीका
विधानसभा के 75 वर्ष के अवसर पर होगा प्रतीक चिन्ह और ऐतिहासिक द्वारों का नामकरण, देवनानी ने कहा- राजस्थान विधानसभा की देश में अनूठी पहचान
नीट पेपर लीक : सीबीआई को मिली बड़ी सफलता, NTA एक्सपर्ट मनीषा गुरुनाथ गिरफ्तार
आजम खान को 2 साल की सजा : 20 हजार रुपए का जुर्माना, जानें क्या है मामला?
राजस्थान में 3200 मेगावाट कोयला आधारित बिजली खरीद योजना पर RERC की रोक, ग्रीन एनर्जी और बैटरी पर जोर
उम्मेद स्टेडियम की 19 दुकानें 8 साल से बंद : खेल विभाग को हर साल लाखों का नुकसान, विभाग की ओर से कई बार नोटिस भी जारी