अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई

यह मिशन ईरान की अनुचित आक्रामकता का एक उचित जवाब

अमेरिकी सेना का ईरान पर हमला : वायु रक्षा और रडार प्रणाली को बनाया निशाना, अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराने के जवाब में कार्रवाई
अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर गिराए जाने के बाद अमेरिका ने ईरान के वायु रक्षा तंत्र, रडार और ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों पर जवाबी हमले किए। सेंटकॉम ने इसे आत्मरक्षा बताया। जास्क, सिरिक और केशम द्वीप में धमाकों की खबरें हैं। ईरान ने विदेशी सैनिकों को क्षेत्र छोड़ने की चेतावनी देते हुए कहा कि वह कूटनीति के साथ अन्य विकल्प भी रखता है।

वॉशिंगटन। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान पर कई हमले किए। खबरों के अनुसार, इन हमलों में ईरान के वायु रक्षा एवं रडार प्रणाली को निशाना बनाया गया। सेंटकॉम ने एक्स पर लिखा, मंगलवार को अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में, कमांडर-इन-चीफ के निर्देश पर सेंटकॉम की सेनाओं ने शाम पांच बजे (21:00 जीएमटी) से ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में हमला शुरू किया। यह मिशन ईरान की अनुचित आक्रामकता का एक उचित जवाब है। मंगलवार को राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि होर्मुज जलडमरूमध्य में गश्त के दौरान इस्लामिक रिपब्लिक ने हेलीकॉप्टर को मार गिराया था। राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि इस हमले का जवाब अमेरिका को जरूर देना चाहिए।

दक्षिणी ईरान के शहर जास्क, सिरिक और केशम द्वीप पर कई धमाकों की आवाज सुनी गई। रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि सिरिक शहर पर हमले के दौरान अमेरिका ने दो जलाशय पर हमला किया। होर्मुज जलडमरूमध्य के पास ईरानी वायु रक्षा, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों और सर्विलांस रडार को निशाना बनाकर कई बार हमले करने के बाद, सेंटकॉम ने कहा कि उसने अपाचे हेलीकॉप्टर पर हुए हमले के जवाब में ईरान पर अपने हमले पूरे कर लिए हैं। कमांड ने एक्स पर एक बयान में कहा, सेंटकॉम की सेना ने कमांडर-इन-चीफ़ के निर्देश पर नौ जून को ईरान के खिलाफ आत्मरक्षा में हमले किए। ये हमले कल अमेरिकी सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में किए गए।

बयान में आगे कहा गया, यह ऑपरेशन अमेरिकी सेना और इलाके के पानी से गुजरने वाले अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक जहाजों पर हाल ही में हुए हमलों का एक उचित जवाब था। अमेरिकी सेना सतर्क है और ईरान की अनुचित आक्रामकता से बचाव के लिए तैयार है। इस घटना के बाद, ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने ईरान के पास तैनात विदेशी सैनिकों को वह इलाका छोड़ने की सलाह दी। उन्होंने चेतावनी दी कि तेहरान कूटनीति की भाषा में बात करना पसंद करता है लेकिन दूसरी भाषाएं भी बोल सकता है।

 

Read More पीएम मोदी की ऑस्ट्रेलिया में बड़ी घोषणा: भारत में होगी "बिग बैश लीग", भारत-ऑस्ट्रेलिया खेल सहयोग रोडमैप जारी 

Read More श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद: संघर्ष न्यास का मुस्लिम पक्ष को मेवात में 10 एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव, आधिकारिक जवाब का इंतजार

 

 

Read More राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल

Tags: attacks

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर! जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस का समय बदला
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जम्मूतवी-अजमेर गलताधाम पूजा एक्सप्रेस के जालंधर कैंट स्टेशन पर परिचालन समय में मामूली संशोधन किया है।...
आजमगढ़ में अपराध से अर्जित संपत्ति पर कार्रवाई, गैंगस्टर के.सी. राय की 10 करोड़ की संपत्ति कुर्क
वरिष्ठ अध्यापक प्रतियोगी परीक्षा का पहला चरण शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न, 62.97 प्रतिशत अभ्यर्थी हुए शामिल
राम मंदिर और सुंदरकांड पाठ पर गरमाई सियासत: भाजपा ने आप पर लगाए गंभीर आरोप, हर्ष मल्होत्रा बोले-चुनावी लाभ के लिए हिंदुओं को साधने की कोशिश कर रहे हैं केजरीवाल
ऑपरेशन प्रहार अभियान : नशे के कारोबार पर पुलिस का शिंकजा, नशीले इंजेक्शन के साथ तस्कर गिरफ्तार
दुनिया में फिर मंडराया ऊर्जा आपूर्ति बाधित होने का खतरा : ईधनों की कीमतों में उछाल आने की चेतावनी, डेस्काल्जी ने कहा- खराब हो सकते है हालात
शेखावत का अशोक गहलोत पर तंज : विकास कार्यो को देखकर टूटेगा राजनीति का भ्रम, घोषणाएं करने में उनकी रही महारत