अमेरिकी सेना की सागर में कार्रवाई : ड्रग तस्करी में शामिल नाव डूबी, 6 लोगों की मौत

हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ

अमेरिकी सेना की सागर में कार्रवाई : ड्रग तस्करी में शामिल नाव डूबी, 6 लोगों की मौत

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि कैरिबियाई सागर में ड्रग तस्करी में शामिल एक नाव पर अमेरिकी सेना की कार्रवाई के दौरान नाव डूबने से छह लोगों की मौत हुई। यह हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ। अब तक ऐसी कार्रवाइयों में 40 से अधिक लोग मारे गए हैं। वेनेजुएला और कोलंबिया ने अमेरिकी कार्रवाई की निंदा की है।

वाशिंगटन। अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने बताया कि कैरिबियाई सागर में रात भर चली अमेरिकी सेना की कार्रवाई में ड्रग तस्करी में शामिल एक नाव डूब गई, जिससे उसमें सवार सभी 6 लोगों की मौत हो गई। इस अमेरिकी कार्रवाई में मरने वालों की संख्या 40 से अधिक हो गई है। हालांकि, यह किसी संदिग्ध मादक पदार्थ नाव पर रात में किया गया पहला हमला था।

हेगसेथ ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि इस नाव में मादक पदार्थ थे और वह नाव ऐसे मार्ग से गुजर रही थी, जिसे तस्कर इस्तेमाल करते हैं। यह क्षेत्र ट्रेन डी अरागुआ के कब्जे में है, जो वेनेजुएला-मूल का कार्टेल है। इसे संयुक्त राज्य अमेरिका ने औपचारिक रूप से एक आतंकवादी संगठन घोषित किया है। हेगसेथ ने बताया कि यह हमला अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में हुआ।

व्हाइट हाउस ने 2 अक्टूबर को अमेरिकी कांग्रेस को सूचित किया था कि संयुक्त राज्य अमेरिका उन ड्रग कार्टेलों के साथ एक गैर-अंतरराष्ट्रीय सशस्त्र संघर्ष में शामिल है, जिन्हें आतंकवादी समूह घोषित किया गया है। हालांकि उन्होंने उनका नाम नहीं लिया। इन हमलों की कांग्रेस के डेमोक्रेट सांसदों ने तीखी आलोचना की है। रोड आइलैंड के सीनेटर जैक रीड ने कहा कि अमेरिकी सरकार ने इन हमलों के लिए कोई विश्वसनीय कानूनी औचित्य, सबूत या खुफिया जानकारी पेश नहीं की।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने बार-बार वाशिंगटन की कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे अपनी सरकार को उखाड़ फेंकने और लैटिन अमेरिका में अमेरिकी सैन्य प्रभाव का विस्तार करने का प्रयास बताया है। इस महीने की शुरुआत में कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने समुद्र में ड्रग संदिग्धों की हत्या के लिए अमेरिकी सरकार पर हत्या का आरोप लगाया था। 

Read More बलूचिस्तान में बीएलएफ का बड़ा हमला, पाक के 6 सैनिकों की मौत

 

Read More अमेरिका में 30 से ज्यादा देशों की एंट्री पर लगेगी रोक, बड़े ट्रैवल बैन की तैयारी में ट्रंप 

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा राहुल गांधी का लोकसभा में चुनाव सुधारों पर बड़ा बयान, आरएसएस और ‘समानता’ के मुद्दे पर संसद में हंगामा
लोकसभा में चुनाव सुधारों पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी के भाषण से जुड़ी टिप्पणियों पर हंगामा हो गया। उन्होंने...
जेल में बंदियों ने प्रवासी राजस्थानी दिवस पर बनाई अद्भुत सैंड आर्ट, संस्कृति और गौरव का अनूठा प्रदर्शन
कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत : रैपीडो से कमरे पर लौट रहा था युवक, चार वाहन पुलिस कस्टडी में 
“फिक्की फ्लो जयपुर में शोभा डे की प्रेरक शाम — ‘एम्ब्रेसिंग द सेंसुअल सेल्फ’ ने जगाया आत्म-अभिव्यक्ति और नारीत्व का नया दृष्टिकोण”
7 डिजिट गड़बड़झाले पर सख्त परिवहन मुख्यालय: 20 दिसंबर तक अनिवार्य एफआईआर, दोषी कार्मिकों पर होगी कड़ी कार्रवाई
गड़बड़ी पाये जाने पर एयरलाइंस के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी: नागरिक उड्डयन मंत्री के. राम मोहन नायडू
मोबाइल व नकदी लूटने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, बाइक समेत दो मोबाइल बरामद