महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा कब पूरा करेगी भाजपा : झूठी साबित हुई मोदी की गांरटी, आतिशी ने कहा- दिल्ली की महिलाओं को मिला झुनझुना 

यह वादा एक माह बाद भी पूरा नहीं हुआ है

महिलाओं को 2500 रुपए देने का वादा कब पूरा करेगी भाजपा : झूठी साबित हुई मोदी की गांरटी, आतिशी ने कहा- दिल्ली की महिलाओं को मिला झुनझुना 

देश में हर व्यक्ति जानता है कि कमेटी बनाना किसी भी चीज को ठंडे बस्ते में डालने का तरीका होता है। वह कमेटी सालों तक उस मुद्दे को लेकर बैठी रहेगी।

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को लेकर कहा कि भाजपा की विपदा सरकार महिलाओं को 2500 रुपए प्रतिमाह देने का वादा कब पूरा करेगी। आतिशी ने कहा कि 20 फरवरी को दिल्ली में भाजपा की सरकार ने शपथ ली थी। भाजपा की सरकार बने आज एक माह हो गए हैं। एक महीने बाद भाजपा और प्रधानमंत्री द्वारा दिल्ली की महिलाओं को किया गया वादा पूरा नहीं हुआ है। भाजपा और प्रधानमंत्री ने वादा था कि दिल्ली की महिलाओं के खाते में 2,500 रुपए की राशि आएगी, लेकिन यह वादा एक माह बाद भी पूरा नहीं हुआ है।

चुनाव से पहले मोदी ने कहा था कि भाजपा सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में 2,500 रुपए की योजना पारित होगी, लेकिन नहीं हुई। मोदी ने यह भी कहा था कि 8 मार्च को दिल्ली की हर महिला के खाते में ढाई हजार रुपए की राशि जमा हो जाएगी, लेकिन यह गारंटी भी झूठी साबित हुई। दिल्ली की महिलाओं को एक झुनझुना मिल गया। चार मंत्रियों की एक कमेटी बन गई, आगे वह कमेटी फैसला करेगी।

इस देश में हर व्यक्ति जानता है कि कमेटी बनाना किसी भी चीज को ठंडे बस्ते में डालने का तरीका होता है। वह कमेटी सालों तक उस मुद्दे को लेकर बैठी रहेगी।  आप नेता ने कहा कि दिल्ली की भाजपा सरकार के पास बस एक ही काम है, उन्हें सुबह से लेकर शाम तक अरङ्क्षवद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी को गाली देनी है। इसके लिए उनके पास बहुत समय है।

 

Read More ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद भी जयपुर से फ्लाइट शुरू नहीं, यात्रियों को भारी परेशानी

Tags: atishi

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

सम्राट चौधरी ने ली बिहार के नए सीएम की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बन डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने ली बिहार के नए सीएम की शपथ, विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव बन डिप्टी सीएम
बिहार की राजनीति में नए युग का आगाज हो गया है। सम्राट चौधरी ने नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ...
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता फिर शुरू होने की उम्मीद में चढ़े शेयर बाजार : सेंसेक्स 1,400 अंक से ज्यादा उछला, इन कं​पनियों में दिखेगा एक्शन
960 करोड़ घोटाला : IAS सुबोध अग्रवाल को भेजा जेल, एसीबी ने मांगा था 2 दिन का रिमांड
रसोई गैस पर माफिया का कब्जा : थड़ी-ढाबों में खप रहे घरेलू सिलेंडर, जनता की रसोई ठप
हाईकोर्ट का नीट पीजी काउंसलिंग पर अहम आदेश : अन्य राज्यों के आरक्षित अभ्यर्थियों को नहीं मिलेगा आरक्षण का लाभ, सीटें भरने के उद्देश्य से न्यूनतम योग्यता मानकों से नहीं किया जा सकता समझौता
छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा : वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर विस्फोट, 11 लोगों की मौत; धमाके से मची अफरा-तफरी
शिक्षक भर्ती में अधिक अंक होने के बावजूद चयन नहीं, हाईकोर्ट ने कहा- अभ्यावेदन तय करें