कैलिफोर्निया में 50 एकड़ क्षेत्र में फैली जंगल की आग : लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर, राजमार्ग आंशिक रूप से बंद 

राजमार्ग को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया

कैलिफोर्निया में 50 एकड़ क्षेत्र में फैली जंगल की आग : लोग सुरक्षित स्थानों पर जाने को मजबूर, राजमार्ग आंशिक रूप से बंद 
अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग ने एक ही रात में 50 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्रफल को चपेट में ले लिया।

लॉस एंजिल्स। अमेरिका में कैलिफोर्निया के जंगल में लगी भीषण आग ने एक ही रात में 50 हजार एकड़ से अधिक क्षेत्रफल को चपेट में ले लिया, जिसके कारण जंगल के आसपास बसे लोगों को इलाके छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ा और राजमार्ग को आंशिक रूप से बंद कर दिया गया।

कैलिफोर्निया वन एवं अग्नि सुरक्षा विभाग (कैल फायर) द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, सैन लुइस ओबिस्पो काउंटी में बुधवार अपराह्न में लगी आग गुरुवार शाम तक 52,593 एकड़ (212.8 वर्ग किमी) तक फैल गयी थी, जिस पर केवल पांच प्रतिशत क्षेत्रफल पर नियंत्रण किया जा सका था। कैल फायर ने वर्तमान स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा, 'आग पूरी रात तेजी से फैलती रही, जिसमें सबसे अधिक फैलाव खुले रिज टॉप और संरेखण में जल निकासी पर देखा गया।

यह आग इस साल कैलिफोर्निया में अब तक की सबसे भयावह आग है। काउंटी में राजमार्ग 166 के पास निकासी के आदेश जारी किए गए हैं और राजमार्ग के एक हिस्से को बंद कर दिया गया है। जंगल में आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

 

Read More जियो लाएगा आईपीओ : रेड हेरिंग प्रॉस्पेकटस के प्रारूप को निदेशक मंडल की मंजूरी, पूरी देखरेख ईशा, आकाश और अनंत अंबानी कर रहे

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना