आंध्र प्रदेश में वेंकटेश्वर मंदिर में भीड़ के कारण भगदड़ : हादसे में 7 महिलाओं की मौत, निकास द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे श्रद्धालु 

अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई

आंध्र प्रदेश में वेंकटेश्वर मंदिर में भीड़ के कारण भगदड़ : हादसे में 7 महिलाओं की मौत, निकास द्वार से अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे श्रद्धालु 
कुछ श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश द्वार की बजाय निकास द्वार से अंदर जाने की कोशिश करने लगे, जिससे अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई।

श्रीकाकुलम। आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में काशीबुग्गा गांव स्थित वेंकटेश्वर मंदिर में एक दर्दनाक हादसे में 7 महिलाओं की मौत हो गई और 15 श्रद्धालु घायल हो गए। यह हादसा सुबह को तब हुआ, जब मंदिर में अत्यधिक भीड़ के कारण भगदड़ की स्थिति बन गयी। पुलिस के अनुसार एकादशी अवसर पर मंदिर में 10 हजार से अधिक भक्त दर्शन के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश द्वार की बजाय निकास द्वार से अंदर जाने की कोशिश करने लगे, जिससे अफरा-तफरी और भगदड़ की स्थिति बन गई।

अधिकारियों ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लगाई गई रेलिंग अचानक टूट गई, जिसके बाद कई लोग गिर पड़े और दम घुटने से 7 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई। घायल श्रद्धालुओं को तत्काल जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वेंकटेश्वर मंदिर 12 एकड़ भूमि पर करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है और इसी वर्ष मई में इसका उद्घाटन हुआ था।

Tags: crowd

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव नाइजीरिया के पठारी राज्य में बंदूकधारियों का आतंक: अलग-अलग हमलों में नौ लोगों की मौत, कई इलाकों में बढ़ा तनाव
नाइजीरिया के मध्य पठारी राज्य (प्लेटो स्टेट) के बार्किन लादी और रियॉम क्षेत्रों में अज्ञात बंदूकधारियों के अलग-अलग हमलों में...
राजस्थान में 273 निकायों के प्रमुख के चुनाव के लिए मतदान: राजनीतिक दल और निर्दलीय पार्षद पहुंचे चुनाव आयोग, आज ही घोषित होंगे परिणाम
मायावती का अखिलेश पर निशाना, बोली- वोट के लालच में गिरगिट की तरह रंग बदल रही है सपा, 'पीडीए रथ' पर उठाए सवाल
कांग्रेस प्रत्याशी मावर ने मांगा समर्थन : भाजपा पर लगाए आरोप, जयपुर की सफाई और सीवर-विरासत संरक्षण को बताया प्राथमिकता
केरल में भारी बारिश से भूस्खलन और बाढ़ : पर्यटकों समेत 6 लोगों की मौत, महिला सहित 4 लोग लापता
डेढ़ हजार रुपए फुट हो गई है रावण के पुतले की लागत, कारीगर बोले-मौसम साथ रहा तो ही हो पाएगी कमाई
मेयर चुनाव से पहले कांग्रेस का भाजपा पार्षदों में सेंध का दावा : टिकट वितरण से कई पार्षद आहत, सुनील शर्मा बोले- अंतरात्मा की आवाज पर मतदान से होगा उलटफेर