महिला टी-20 विश्व कप विजेता शेफाली वर्मा ने मनसा माता के दरबार में टेका माथा, मन्नत पूरी होने पर की पूजा-अर्चना

माता रानी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया

महिला टी-20 विश्व कप विजेता शेफाली वर्मा ने मनसा माता के दरबार में टेका माथा, मन्नत पूरी होने पर की पूजा-अर्चना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने टी-20 विश्व कप 2025 जीतने के बाद बहरोड़ के दहमी गांव स्थित अपनी कुलदेवी मनसा माता मंदिर में पूजा-अर्चना की। शेफाली ने जीत की मन्नत पूरी होने पर माता को 56 भोग लगाया और अपना मेडल अर्पित किया। उनके साथ परिवार मौजूद रहा, जबकि स्थानीय लोग सेल्फी के लिए उमड़े।

बहरोड़। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने बहरोड़ के दहमी गांव स्थित अपनी कुलदेवी मनसा माता मंदिर में परिवार के साथ पूजा-अर्चना की। शेफाली महिला टी-20 विश्व कप 2025 जीतने के बाद धन्यवाद देने पहुंचीं। उन्होंने बताया कि विश्व कप में खेलने से पहले उन्होंने माता रानी से मन्नत मांगी थी कि भारत इस बार खिताब जीते। अब जब भारत ने इतिहास रचते हुए महिला टी-20 विश्व कप अपने नाम किया, तो शेफाली ने वचन निभाते हुए मंदिर में हाजिरी दी और माता रानी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया।

शेफाली ने अपना वर्ल्ड कप मेडल माता के चरणों में रखकर आशीर्वाद लिया। उनके परिवार ने माता रानी को चांदी का छत्र, सोने का हार, चांदी की पायल, सोने की नोज पिन, लाल साड़ी, श्रीफल, मुकुट और नए नोटों की माला भेंट की। इस दौरान उनके साथ मां परवीन बाला, पिता संजय वर्मा, भाई और अन्य परिजन मौजूद रहे।

मंदिर परिसर में शेफाली को देखने और उनके साथ सेल्फी लेने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शेफाली ने कहा कि उनकी इस जीत में माता रानी का आशीर्वाद और देशवासियों का प्यार सबसे बड़ा बल रहा।

 

Read More हम फिर चैंपियन : भारत तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन, न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराया

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का चर्म रोग संस्थान एसएमएस में तैयार : न्यूनतम दरों पर मिलेगा लाखों का कॉस्मेटिक उपचार, प्रमुख शासन सचिव ने दिए जल्द शुरू करने के निर्देश
एसएमएस अस्पताल के चरक भवन में देश का पहला अंतरराष्ट्रीय स्तर का डर्मेटोलॉजी इंस्टीट्यूट तैयार, जिसे जल्द शुरू किया जाएगा।...
जयपुर के कलाकार लाखन सिंह की कला बोलेगी ‘साथ होने’ की भाषा, मुंबई में सोलो प्रदर्शनी 16 मार्च से
कांग्रेस दलित विरोधी सोच वाली पार्टी : सतर्क रहने की जरुरत, मायावती ने कहा- लंबे शासनकाल के दौरान भीमराव आंबेडकर को नहीं दिया उचित सम्मान
प्रदेश में बदले मौसम का दिखा असर : तेज गर्मी और लू से राहत, आंधी के साथ बारिश होने की संभावना; जानें कब बरसेंगे बदरा
राजस्थान स्टेट गैस को आईओटी आधारित स्मार्ट तकनीक के उपयोग पर राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित डायमण्ड अवार्ड, आईओटी तकनीक से सीएनजी स्टेशन संचालन में नवाचार
‘अनहद’ में सरोद का जादू : जयपुर में शास्त्रीय संगीत की सुरमयी संध्या, रूबरू होंगे अमजद अली खान
किसानों से किया वादा निभाना नहीं चाहती सरकार : फसल की लागत के साथ 50 फीसदी एमएसपी का वादा क्यों नहीं हुआ लागू, राहुल गांधी बोले- अपने स्वार्थ के लिए भारतीय कृषि को कुर्बान करने को भी तैयार