हिंदी और तमिल में बनेगा गजनी का सीक्वल!

आमिर खान की थी सुपरहिट फिल्म

 हिंदी और तमिल में बनेगा गजनी का सीक्वल!
हिंदी में गजनी 2, आमिर खान जबकि तमिल में यह फिल्म सूर्या के साथ बनायी जा सकती है।

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी की सीक्वल गजनी 2, हिंदी और तमिल भाषा में बनायी जा सकती है। वर्ष 2008 में प्रदर्शित आमिर खान की सुपरहिट फिल्म गजनी का सीक्वल बनने जा रहा है। निर्माता अल्लू अरविंद और मधु मंटेना ने इस फिल्म पर काम करना शुरू कर दिया है। फिल्म निर्माताओं ने तय किया है कि गजनी 2 को हिंदी और तमिल, दोनों भाषाओं में एक साथ बनाया जाएगा। साथ ही इसे एक ही दिन सिनेमाघरों में रिलीज़ भी किया जाएगा।

हिंदी में गजनी 2, आमिर खान जबकि तमिल में यह फिल्म सूर्या के साथ बनायी जा सकती है। गजनी 2 को लेकर मेकर्स आमिर खान से मिले थे, उन्हें सीक्वल का आइडिया भी शेयर किया था। हाल ही में सूर्या ने भी कहा था कि गजनी 2 प्रोसेस में हैं और ये बन सकती है। अभी स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल एसएमएस मेडिकल कॉलेज ने रचा कीर्तिमान, एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी सफल
एसएमएस मेडिकल कॉलेज के ऑर्थोपेडिक्स विभाग ने एक ही दिन में 11 जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी कर उपलब्धि हासिल की। 8...
भारत के लिए राहतभरी खबर: होर्मुज खुलते ही तेल और उर्वरक से लदे 11 जहाज सुरक्षित लौटे, ऊर्जा संकट की आशंका घटी
ईरान की कूटनीतिक पहल: आईएईए निरीक्षकों को मंज़ूरी देने से किया इनकार, अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान का किया खंड़न
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद: कांग्रेस का भाजपा-आरएसएस पर तीखा हमला, आलोक शर्मा ने कहा- जिन लोगों ने प्रभु श्रीराम को नहीं छोड़ा, वे देश को क्या छोड़ेंगे 
अजमेर में भाजपा ने मनाया डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस, राष्ट्रभक्ति के आदर्शों को किया याद
पल्स पोलियो अभियान : जयपुर जिले के 4064 बूथों पर 4 लाख 60 हज़ार से अधिक नौनिहाल गटकेंगे दो बूंद ज़िन्दगी की
राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़े एक्शन की तैयारी: SIT ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट, ट्रस्ट को दोबारा गठित करने की सिफारिश