Ae Watan Mere Watan: राम मनोहर लोहिया के किरदार में दिखेंगे इमरान हाशमी

फिल्म 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी

Ae Watan Mere Watan: राम मनोहर लोहिया के किरदार में दिखेंगे इमरान हाशमी

इमरान हाशमी ने कहा, मैंने पहले कभी स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका नहीं निभाई है और राम मनोहर लोहिया के रूप में खुद को ढ़ालने का मौका मिलना एक बेहद सम्मान की बात थी।

मुंबई। इमरान हाशमी अपनी आने वाली फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया के किरदार में नजर आयेंगे। करण जौहर के धर्माटिक एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म ऐ वतन मेरे वतन में सारा अली खान की मुख्य भूमिका है। फिल्म की कहानी उस हीरो की है, जिसके रेडियो ने ब्रिटिश राज को हिलाकर रख दिया था। इस फिल्म में इमरान हाशमी गेस्ट अपीयरेंस में हैं, जो फिल्म में स्वतंत्रता सेनानी राम मनोहर लोहिया के किरदार में नजर आयेंगे। प्राइम वीडियो ने एक पोस्टर शेयर किया है, जिसमें राम मनोहर लोहिया के रूप में इमरान हाशमी नजर आ रहे है।

इमरान हाशमी ने कहा, मैंने पहले कभी स्वतंत्रता सेनानी की भूमिका नहीं निभाई है और राम मनोहर लोहिया के रूप में खुद को ढ़ालने का मौका मिलना एक बेहद सम्मान की बात थी। मैंने कन्नन और दरब के साथ मिलकर काम किया और उनके द्वारा की गई व्यापक रिसर्च को समझने की कोशिश की, लोहिया जी के इतिहास और यात्रा को समझा और उसमें अपना अंदाज जोड़ा।मैं दर्शकों को मुझे इस नए रूप में देखने का इंतजार कर रहा हूं। ऐसी कहानी का हिस्सा बनना सौभाग्य की बात है जिसे न केवल बताया जाना चाहिए, बल्कि आने वाली पीढिय़ों को भी प्रेरित किया जाएगा।''

कन्नन अय्यर के निर्देशन में बनी ए वतन मेरे वतन में सारा अली खान के अलावा सचिन खेडेकर, अभय वर्मा, स्पर्श श्रीवास्तव, एलेक्स ओ'नील और आनंद तिवारी भी हैं। ऐ वतन मेरे वतन को करण जौहर, अपूर्व मेहता और सोमेन मिश्रा ने बनाया है। फिल्म 21 मार्च को प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित