'ALFA' के लिये आलिया भट्ट ने ली चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग

फिल्म में आलिया के पास पांच से छह धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस हैं

'ALFA' के लिये आलिया भट्ट ने ली चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग

शिव रवैल द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर अल्फा में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपनी आने वाली फिल्म अल्फा के लिये चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है।

आलिया भट्ट जल्द ही वाईआरएफ की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। आलिया ने स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग 05 जुलाई से शुरू कर दी है। आलिया ने 'अल्फा' में पहले से भी कहीं ज्यादा फिट और हॉट लगने के लिए चार महीने की कड़ी ट्रेनिंग ली है, जिससे वह इस फिल्म में सबसे अलग और पहले से भी कहीं ज्यादा फिट दिख सकें।

शिव रवैल द्वारा निर्देशित एक्शन-थ्रिलर अल्फा में आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ भी नजर आएंगी। आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग लगातार चल रही है। स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' में आलिया एक सुपर-एजेंट की भूमिका निभाती नजर आएंगी। 'अल्फा' में आलिया को पहले कभी न देखे गए अवतार में पेश किया जाएगा। इस फिल्म में आलिया के पास पांच से छह धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज एकतरफा नहीं होती डील : भाजपा से जनता पूछ रही सवाल, अखिलेश ने कहा- क्या है भारत के हितों के आत्मसमर्पण की मजबूरी के पीछे छिपा गहरा राज
अखिलेश यादव ने सवाल उठाया कि देश के किसानों, दुकानदारों और उद्योगों को बचाने के लिए भाजपा के पास खोखले...
कूनो राष्ट्रीय उद्यान में दिखा लापता बाघिन का शावक : पर्यटकों को जंगल में आया नजर, कुछ ही देर में हुआ ओझल
मणिपाल यूनिवर्सिटी का ऑनलाइन शिक्षा पंचम दीक्षांत समारोह :  राज्यपाल ने ऑनलाइन शिक्षा के रोजगारोन्मुखी पाठ्यक्रम से विद्यार्थियों को लाभान्वित करने का किया आह्वान, विद्यार्थियों को दिए डिग्री और पदक
शहर की सड़क पर नजर आया लेपर्ड : कुत्ते का शिकार करने के लिए बढ़ा आगे, वन विभाग की टीम ने चलाया सर्च अभियान
बिहार में आकांक्षा को न्याय दिलाने में सरकार का रवैया संदिग्ध : छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला झकझोर देने वाला, राहुल गांधी ने कहा- आरोपियों के साथ खड़ी हो जाती है भाजपा की सरकारें
छत्तीसगढ़ में 51 नक्सलियों का आत्मसमर्पण : हथियार जमाकर समाज की मुख्यधारा में लौटे, सरकार की पुनर्वास नीति के तहत मिलेगी सहायता
यूजर चार्ज ने उजाड़ीं राजस्थान की मंडियां : जटिल नियमों के विरोध में व्यापारियों ने खोला मोर्चा, व्यापार बचाने के लिए एमनेस्टी योजना की उठी मांग