अमिताभ बच्चन का खुलासा : काम की वजह से सो नहीं पाते अभिनेता, कहा- संगीत से मिलता है सुकून
डॉक्टर अच्छी सेहत के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में नींद की समस्या और काम के दबाव पर खुलकर बात की। जिम्मेदारियों के चलते वह अक्सर पूरी रात जागते, डॉक्टर 7 घंटे नींद की सलाह देते हैं। बिग बी ने काम को प्राथमिकता दी, शांति के लिए क्लासिकल म्यूजिक को राहत बताया।
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग में देर रात तक जागने और नींद की समस्या को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि काम के दबाव के कारण वह अक्सर पूरी रात जागते रहते हैं, जबकि डॉक्टर अच्छी सेहत के लिए कम से कम 7 घंटे की नींद लेने की सलाह देते हैं।
बिग बी ने मंगलवार सुबह करीब 4:14 बजे ब्लॉग लिखते हुए कहा कि उनके लिए काम नींद से ज्यादा महत्वपूर्ण है, भले ही मेडिकल साइंस इसे सही न मानता हो। उन्होंने लिखा कि शरीर की मरम्मत और विकास नींद के दौरान होता है, लेकिन जिम्मेदारियों के कारण वह आराम नहीं कर पाते।
इस बेचैनी से राहत पाने के लिए अमिताभ क्लासिकल म्यूजिक सुनते हैं। उन्होंने स्लाइड गिटार और सितार की मधुर धुनों को आत्मा के लिए सबसे बड़ा सुकून बताया। उनके अनुसार, संगीत इंसान को भीतर से शांति और ईश्वर से जुड़ाव का एहसास कराता है।

Comment List