एनिमल का गाना पापा मेरी जान रिलीज

एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी

एनिमल का गाना पापा मेरी जान रिलीज
गाने की शुरुआत रणबीर कपूर के बचपन से होती है। पूरे गाने में अनिल कपूर और रणबीर कपूर के बीच की केमेस्ट्री को दिखाया गया है।

मुंबई। फिल्म एनिमल का गाना पापा मेरी जान रिलीज हो गया है। संदीप रेड्डी वांगा निर्देशित एनिमल में रणबीर कपूर,अनिल कपूर, रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म एनिमल का गाना पापा मेरी जान रिलीज कर दिया गया है,जिसमें बाप-बेटे के बीच का प्यार देखने को मिल रहा है। एनिमल का यह नया गाना रणबीर के किरदार और अनिल कपूर द्वारा निभाए गए उनके पिता-बेटे के बीच के खूबसूरत रिश्ते की एक झलक को पेश करता है। गाने की शुरुआत रणबीर कपूर के बचपन से होती है। पूरे गाने में अनिल कपूर और रणबीर कपूर के बीच की केमेस्ट्री को दिखाया गया है। गाने में दिखाया गया है कि कैसे बचपन से रणबीर का पिता के साथ बॉन्ड ज्यादा स्ट्रॉन्ग नहीं रहा। वह पिता के प्यार के लिए तरसता रहा है। बड़े होने तक भी अपनी ङ्क्षजदगी के अहम मोमेंट्स के दौरान उसके पिता साथ नहीं थे ।इस गाने को सोनू निगम ने गाया है।लिरिक्स राज शेखर ने लिखे हैं। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर हर्षवद्र्धन रामेश्वर हैं।

एनिमल 01 दिसंबर को रिलीज होगी। फिल्म एनिमल भूषण कुमार और कृष्ण कुमार की टी-सीरीज, मुराद खेतानी की सिने1 स्टूडियोज और प्रणय रेड्डी वांगा की भद्रकाली पिक्चर्स द्वारा निर्मित है।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत गणेश चतुर्थी पर हाथीगांव में गजाननों का हुआ हेल्थ चेकअप, देशभर से आए विशेषज्ञ पशु चिकित्सकों ने जांची हाथियों की सेहत
हाथीगांव में गणेश चतुर्थी पर हाथियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए विशेष चिकित्सा शिविर शुरू। देशभर से आए विशेषज्ञ...
झालावाड़ में कांग्रेस को मिला स्पष्ट बहुमत : हाड़ौती में कमल खिला, कोटा निगम सहित बूंदी में बोर्ड बनने की संभावना
तीन वार्डों में मतगणना रुकी, निर्दलीय प्रत्याशियों ने दिया धरना
झालावाड़ जिले में चार-चार नगर पालिकाओं में भाजपा और कांग्रेस का परचम
नगर निकाय चुनाव : सांगोद में बना भाजपा का बोर्ड
दक्षिण अफ्रीका में भीषण सड़क हादसा : तीन वाहनों की टक्कर में 21 लोगों की मौत, कई घायलों को अस्पताल पहुंचाया
वायदा बाजार की नरमी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ सस्ता, जानें क्या है भाव