सलमान खान को लेकर फिल्म बनाएंगे एटली, शाहरूख के साथ बना चुके है सुपरहिट फिल्म 'जवान'

सलमान खान को लेकर फिल्म बनाएंगे एटली, शाहरूख के साथ बना चुके है सुपरहिट फिल्म 'जवान'

कहा जा रहा है कि दो हीरो वाली फिल्म की स्टोरीलाइन और आइडिया सलमान खान को काफी पसंद आया था और उन्होंने एटली से इसकी स्क्रिप्ट तैयार करके लाने की बात कही थी।

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों के जानेमाने निर्देशक एटली, बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं। एटली ने शाहरुख खान को लेकर सुपरहिट फिल्म जवान बनाई है। एटली, अब सलमान खान को लेकर फिल्म बना सकते हैं। कहा जा रहा है कि दो हीरो वाली फिल्म की स्टोरीलाइन और आइडिया सलमान खान को काफी पसंद आया था और उन्होंने एटली से इसकी स्क्रिप्ट तैयार करके लाने की बात कही थी। कहा जा रहा है कि सलमान को फिल्म की पटकथा बहुत पसंद आई है और उन्होंने इसमें काम करने के लिए हामी भर दी है। सलमान खुद इस फिल्म के लिए कमल हासन से बात कर रहे हैं। यह एटली की छठी फिल्म है। इसलिए इसे ए6 कहा जा रहा है।

निर्देशक एटली इस फिल्म के प्री-प्रोडक्शन का काम अक्तूबर के महीने से शुरू करना चाहते हैं। निर्माताओं का प्लान है कि पहले इस फिल्म का एक अनाउंसमेंट वीडियो जारी कर दिया जाए। उसके बाद से फिल्म की शूटिंग जोर-शोर से शुरू की जाए। कहा जा रहा है कि फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू हो सकती है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही  एयरलाइंस पश्चिम एशिया संकट : एयर इंडिया ने बढ़ाई उड़ानों की संख्या, कई मार्गों पर संचालित हो रही फ्लाइट; घटनाक्रम पर नजर रख रही एयरलाइंस
पश्चिम एशिया संकट के बीच एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने क्षेत्र के लिए उड़ानों की संख्या बढ़ाकर 80...
आप ने की संगठन को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा : राजस्थान में 10 हजार से अधिक सभाएं करेगी पार्टी, बैठक में लिया निर्णय
जयपुर पुलिस आयुक्त ने भांकरोटा थाने में की जनसुनवाई : परिवादियों की सुनी समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश 
जनता को भयावह युद्धों के दुष्प्रभावों से बचाने में लगी सरकार : हताश कांग्रेस ने देश के विरुद्ध ही खोल दिया मोर्चा, प्रधानमंत्री ने कहा- देश में डर उत्पन्न करने की कोशिश में लगी कांग्रेस
पाइपलाइन से पेट्रोलियम चोरी का खुलासा : मुख्य आरोपी सहित 4 गिरफ्तार, पाइपलाइन को पंक्चर कर चोरी करने का किया प्रयास
बगदाद में अमेरिकी दूतावास पर ड्रोन हमला : आत्मघाती ड्रोन का किया उपयोग, वायु रक्षा रडार प्रणाली को हुआ नुकसान
लोक अदालत में 16 मामलों का निस्तारण : 1.19 करोड़ की राशि स्वीकृत, रेल दुर्घटना प्रभावितों को मिली त्वरित राहत