बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की आने वाली फिल्म जाट का ट्रेलर रिलीज

बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म

बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की आने वाली फिल्म जाट का ट्रेलर रिलीज

उनका डायलॉग है, जान की कीमत जानकर भी, जान को जोखिम में डालने वाले काे वो आगे कहते हैं मैं जाट हूं।

मुंबई। बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल की आने वाली फिल्म जाट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। सनी देओल इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म जाट को लेकर चर्चा में हैं। सनी देओल के फैंस को फिल्म जाट के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार था जो अब खत्म हो चुका है। फिल्म जाट का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। इस फिल्म के ट्रेलर में सनी देओल का अंदाज काफी जबरदस्त लग रहा है। सनी देओल एक्शन करते दिख रहे हैं और दुश्मनों पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं। सनी देओल को फुल ऑफ एक्शन स्टाइल में देखा जा रहा है।

जाट के ट्रेलर की शुरुआत में सबसे पहले सैयामी खरे की एंट्री होती है, जो पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही हैं। वह पूछती हैं कि इस गांव में क्या हुआ है। सारे गांव वाले डरे-सहमे नजर आ रह हैं तभी एक बच्चा राणातुंगा का नाम लेता है। इस फिल्म में राणातुंगा का किरदार रणदीप हुड्डा ने निभाया है। इसके बाद सनी देओल की एंट्री दिखाई जाती है। वह आते ही छा जाते हैं और दुश्मनों पर भारी पड़ जाते हैं। उनका डायलॉग है, जान की कीमत जानकर भी, जान को जोखिम में डालने वाले काे वो आगे कहते हैं मैं जाट हूं।

गोपिचंद मालिनेनी निर्देशित फिल्म जाट में सनी देओल मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही रणदीप हुड्डा, विनीत कुमार सिंह, सैयामी खेर और रेजिना कैसेंड्रा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण मायथ्री मूवी मेकर्स और पीपल मीडिया फैक्टरी के सहयोग से किया गया है। फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस को अनल अरासु, राम लक्ष्मण और वेंकट ने शानदार ढंग से तैयार किया है। थमन एस का जोशीला संगीत और ऋषि पंजाबी की शानदार सिनेमैटोग्राफी फिल्म के अनुभव को और बेहतर बनाती है। नवीन नूली ने संपादन और अविनाश कोल्ला ने प्रोडक्शन डिजाइन किया है। फिल्म जाट 10 अप्रैल को रिलीज होगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन : खाचरियावास ने जल भवन पर निकाली रैली, किया मटका फोड़ विरोध जल संकट पर कांग्रेस का प्रदर्शन : खाचरियावास ने जल भवन पर निकाली रैली, किया मटका फोड़ विरोध
गंदे पानी की सप्लाई और भीषण जल संकट को लेकर कांग्रेस पार्टी ने जोरदार विरोध प्रदर्शन। पूर्व कैबिनेट मंत्री और...
सोना और चांदी की कीमतों में तेजी का रुख, जानें क्या है भाव
इमोशनल ड्रामा फिल्म में सैयामी खेर निभाएंगी फोटोग्राफर का किरदार : फर्स्ट लुक जारी, जानें अभिनेत्री ने क्या कहा
पीएम मोदी की अपील का असर : भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ट्रेन से बीकानेर दौरे पर रवाना, आमजन को ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत का दिया संदेश
भारत दौरे पर मार्को रुबियो: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, बोले-ईरान के साथ समझौता अब भी संभव, 'काफी मज़बूत' प्रस्ताव मेज़ पर 
स्कूली जीवन अंधकारमय : राज्य के 41 हजार से अधिक विद्यालयों में मरम्मत की दरकार, 153 स्कूल मंदिरों-धर्मशालाओं में संचालित
पति की हत्या की साजिश नाकाम, गहने लेकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता