बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने महाकुम्भ में किया पवित्र स्नान, व्यवस्थाओं के लिये सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त

ऐतिहासिक महाकुंभ 2025 अपने समापन के करीब

बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने महाकुम्भ में किया पवित्र स्नान, व्यवस्थाओं के लिये सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त

महाकुम्भ 2019 के पिछले अनुभवों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, मुझे अभी भी याद है जब 2019 में कुंभ हुआ था, तो लोग अपनी खुद की गठरी यानी सारी व्यवस्था के साथ आते थे।

प्रयागराज। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ में पवित्र स्नान किया और और वहां की गयी व्यवस्थाओं के लिये सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। अक्षय कुमार ने कुंभ में हुए सुधारों पर प्रकाश डालते हुए आयोजन स्थल पर सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के लिए सरकार और प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। त्रिवेणी संगम पर अनुष्ठान पूरा करने के बाद, अक्षय कुमार ने अपनी प्रशंसा साझा करते हुए कहा, मैं यहां इतनी अच्छी व्यवस्था करने के लिए मुख्यमंत्री  योगी जी को धन्यवाद देता हूं। सुविधाएं उत्कृष्ट हैं, और सब कुछ बहुत अच्छी तरह से प्रबंधित है।

महाकुम्भ 2019 के पिछले अनुभवों पर अपने विचार साझा करते हुए कहा, मुझे अभी भी याद है जब 2019 में कुंभ हुआ था, तो लोग अपनी खुद की गठरी यानी सारी व्यवस्था के साथ आते थे। लेकिन अब अंबानी, अडानी और प्रसिद्ध अभिनेताओं जैसी कई प्रभावशाली हस्तियां आ रही हैं। इससे पता चलता है कि व्यवस्था कितनी अच्छी है।मैं यहां सभी का ख्याल रखने के लिए सभी अधिकारियों और सुरक्षाकर्मियों को धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने सभी भक्तों की सुरक्षा और आराम सुनिश्चित किया है। ऐतिहासिक महाकुंभ 2025 अपने समापन के करीब है। आखिरी प्रमुख स्नान महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला  असर खबर का - चार माह से बंद विद्यालय भवन का निर्माण कार्य फिर पटरी पर, जानें पूरा मामला
दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद जागा प्रशासन, निर्माण शुरू।
जर्जर वाटर कूलर स्टैंड से हादसे की आशंका, ग्रामीणों ने की शीघ्र मरम्मत की मांग
असर खबर का - पीडब्ल्यूडी विभाग ने जर्जर खरेड पुलिया का मरम्मत कार्य शुरू किया, जानें पूरा मामला
विधानसभा में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अनुदान मांगों पर बहस : बीजेपी विधायक कालीचरण सराफ ने दिए अहम सुझाव, कहा- डॉक्टरों की पहली पोस्टिंग गांवों में अनिवार्य हो
बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान: 2027 में अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी पार्टी, विपक्षी दलों पर बोला जमकर हमला
सलमान खान के पिता सलीम खान को ब्रेन हैमरेज : लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती, डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
कनाडाई पीएम मार्क कार्नी ने की देश की पहली रक्षा औद्योगिक रणनीति की घोषणा, आधुनिकीकरण को प्राथमिकता देने पर जोर