‘गुस्ताख इश्क’ की सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग 28 नवंबर तक के लिए स्थगित, जानें क्या है वजह 

नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी की मुख्य भूमिका 

‘गुस्ताख इश्क’ की सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग 28 नवंबर तक के लिए स्थगित, जानें क्या है वजह 

महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर श्रद्धांजलि स्वरूप मनीष मल्होत्रा ने अपनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क : कुछ पहले जैसा’ की 28 नवंबर तक की सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग स्थगित कर दी। यह उनका पहला निर्माता अनुभव है। फिल्म नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा और फातिमा सना शेख अभिनीत है और 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेन्द्र के निधन पर भावुक होते हुए फैशन डिजाइनर से निर्माता बने मनीष मल्होत्रा ने अपनी फिल्म ‘गुस्ताख इश्क : कुछ पहले जैसा’ की सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग को 28 नवंबर तक स्थगित कर दिया है। भारतीय सिनेमा इस समय महान अभिनेता धर्मेंद्र के दुखद निधन पर शोक में डूबा है। इसी दुखद परिस्थिति को देखते हुए ‘गुस्ताख इश्क : कुछ पहले जैसा’ के निर्माताओं ने फिल्म की सेलिब्रिटी स्क्रीनिंग को 28 नवंबर तक स्थगित कर दिया है, जो फिल्म की रिलीज तिथि भी है। यह निर्णय दिवंगत कलाकार धर्मेन्द्र के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए लिया गया है और पहली बार निर्माता बने मनीष मल्होत्रा द्वारा उठाया गया एक संवेदनशील कदम है।

आज के समय में जहां ज्यादातर फिल्म निर्माता रिलीज शेड्यूल पर अटल रहते हैं, वहीं मनीष मल्होत्रा द्वारा लिया गया यह निर्णय धर्मेंद्र के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा को दर्शाता है, खासकर तब जब ‘गुस्ताख इश्क’ उनकी पहली सिनेमाई प्रस्तुति है। दर्शक और इंडस्ट्री के लोग इस स्क्रीनिंग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, लेकिन सामूहिक शोक के समय इस तरह के फैसले को व्यापक रूप से एक संवेदनशील और सराहनीय कदम माना जा रहा है।

नसीरुद्दीन शाह, विजय वर्मा, फातिमा सना शेख और शारिब हाशमी अभिनीत ‘गुस्ताख इश्क’ को हाल ही में 56वें भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (इफ्फी) में अपने विश्व प्रीमियर के दौरान दर्शकों की जोरदार तालियाँ और भावुक प्रतिक्रियाएँ मिलीं।

मनीष मल्होत्रा और उनके भाई दिनेश मल्होत्रा द्वारा स्टेज5 प्रोडक्शन के तहत निर्मित ‘गुस्ताख इश्क’, निर्देशक विभू पुरी द्वारा बनाई गई एक संवेदनशील प्रेम कहानी है, जिसमें जुनून, अधूरी ख्वाहिशें और पुरानी दिल्ली की गलियों एवं पंजाब की ढलती कोठियों का मोहक संसार दिखाया गया है। यह फिल्म 28 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Read More अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जियोस्टार का खास प्लान, 50 महिला-प्रधान फिल्मों के साथ ‘मां’ का होगा वल्र्ड टीवी प्रीमियर

 

Read More यश की फिल्म टॉक्सिक की रिलीज की घोषणा : नई तारीख का ऐलान, जानें कब रिलीज होगी फिल्म

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर चिकित्सा विभाग के विभिन्न कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक का हुआ आयोजन, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने और लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर
सेठी कॉलोनी स्थित मिनी स्वास्थ्य भवन में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रवि शेखावत की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग...
किरेन रिजिजू का विपक्ष पर हमला: राजनीतिक रोटी सेंकने के लिए लाया गया ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 
क्या सच में जल्द खत्म होने वाला युद्व? पश्चिम एशिया तनाव के बीच ट्रंप-पुतिन ने की टेलीफ़ोन पर बात, युद्ध सहित कई वैश्विक मुद्दों पर हुई चर्चा
जयपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 9.15 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला 
मिडिल ईस्ट तनाव का भारत पर असर: एलपीजी आपूर्ति प्रभावित, संसद भवन में हरदीप पुरी और जयशंकर ने की पीएम मोदी से मुलाकात
19 मार्च से शुरू होंगे चैत्र नवरात्र, घट स्थापना के साथ घरों और मंदिरों में शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की आराधना होगी प्रारंभ
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दी ईरान को चेतावनी, कहा-अगर ईरान होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग को रोकता है, तो उस पर बीस गुना अधिक भयानक होगा हमला