800 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ : फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, क्रिटिक्स और फैंस से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया

फिल्म 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी

800 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘धुरंधर’ : फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, क्रिटिक्स और फैंस से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया

फिल्म ‘धुरंधर’ ने 38 दिनों में भारत में 805 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर इतिहास रच दिया। 05 दिसंबर को रिलीज हुई हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर ने लगातार शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन किया। फिल्म को क्रिटिक्स और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसका सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होगा।

मुंबई। बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ ने भारतीय बाजार में 805 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। फिल्म ‘धुरंधर’ 05 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर सिंह लीड रोल में हैं। इनके अलावा अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन जैसे सितारे हैं। फिल्म की रिलीज को 38 दिन हो चुके हैं, लेकिन अब तक इसकी ताबड़तोड़ कमाई जारी है।

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने पहले सप्ताह में भारतीय बाजार में 207.25 करोड़ की जबरदस्त कमाई की थी। फिल्म ने दूसरे सप्ताह में 253. 25 करोड़ का शानदार कारोबार किया। तीसरे सप्ताह में भी फिल्म ‘धुरंधर’ ने 172 करोड़ की धमाकेदार कमाई की। फिल्म ने चौथे सप्ताह में 106.5 करोड़, पांचवे सप्ताह में 51.25 करोड़ का शानदार कारोबार किया। फिल्म ‘धुरंधर’ छठे सप्ताह में भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। इस फिल्म ने 36वें दिन 3.5 करोड़, 37वें दिन 5.75 करोड़ रूपए का कारोबार किया।

सैकनिल्क की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने 38वें दिन 6.15 करोड़ की कमाई की। इस तरह 38 दिनों में ही स्पाई थ्रिलर ‘धुरंधर’ ने भारत में 805 करोड़ रूपए से अधिक की कमाई कर ली है। यह फिल्म भारतीय बाजार में 800 करोड़ रूपए की कमाई करने वाली पहली फिल्म है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म ‘धुरंधर’ भारतीय बाजार में 900 करोड़ क्लब में भी एंट्री ले सकती है।

यह हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर आदित्य धर द्वारा लिखित, निर्देशित और निर्मित है और इसका निर्माण ज्योति देशपांडे और लोकेश धर ने किया है। जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत, बी62 स्टूडियोज के प्रोडक्शन और सारेगामा के सहयोग से बनी फिल्म ‘धुरंधर’ को क्रिटिक्स और फैंस दोनों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म का सीक्वल 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है।

Read More कृतिका कामरा और गौरव कपूर का मजेदार और अलग अंदाज वाला वेडिंग इनवाइट आया सामने, मेहमानों के लिए ‘द पार्टी, आफ्टर’ का खास इंतजाम

 

Read More यशराज फिल्म्स ने ‘अल्फा’ की रिलीज डेट का किया ऐलान : आलिया भट्ट के दमदार एक्शन अवतार वाला टीजर पोस्टर जारी, जानें रिलीज डेट 

Read More आमिर खान प्रोडक्शंस ने रिलीज किया ‘एक दिन’ का ट्रेलर : इमोशनल लव स्टोरी की दिखी झलक, जानें रिलीज डेट 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान ‘विकसित राजस्थान : 2047 तक 4.3 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था’ विषय पर सीआईआई की कॉन्फ्रेंस आयोजित, उद्योग जगत से अधिक रोजगार सृजन और नई यूनिट स्थापित करने का आह्वान
सीआईआई राजस्थान ने “विकसित राजस्थान : 4.3 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बाय 2047” विषय पर सम्मेलन आयोजित। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने...
राजस्थान न्यायिक सेवा के अधिकारियों को कार खरीदने के लिए सॉफ्ट लोन सुविधा में संशोधन, वित्त विभाग ने जारी किए नए दिशा-निर्देश
सुरक्षा परिषद में खाड़ी देशों पर ईरानी हमले के विरोध में प्रस्ताव पारित : हमलों की जल्द समाप्त करने का किया आह्वान, भारत सहित 130 से ज्यादा देशों ने किया समर्थन
असर खबर का - किसानों को मिला अब बोनस का तोहफा, 16 मार्च से शुरू होगी गेहूं की एमएसपी पर खरीद
महाराष्ट्र विधानसभा बिल्डिंग को मिली बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस जांच शुरू, डॉग स्क्वॉड और साइबर सेल अलर्ट
घरेलू गैस सिलेण्डर आपूर्ति का पर्याप्त स्टॉक मौजूद : चिंता की जरूरत नहीं, श्रीनिवास ने व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर लगाई रोक
मल्लिकार्जुन खड़गे का आरोप : रसोई गैस की कमी कूटनीतिक विफलता, केंद्र सरकार की नाकामी का खामियाजा 140 करोड़ लोग भुगतने को मजबूर