मैंने फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए 25 किलो वजन बढ़ाया : विक्की कौशल

विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका 

मैंने फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए 25 किलो वजन बढ़ाया : विक्की कौशल

बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने बताया कि फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए उन्होंने 25 किलो वजन बढ़ाया।

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता विक्की कौशल ने बताया कि फिल्म ‘छावा’ में छत्रपति संभाजी महाराज का किरदार निभाने के लिए उन्होंने 25 किलो वजन बढ़ाया। राजधानी दिल्ली में हाल हीं में अपनी फिल्म ‘छावा’ के प्रमोशन के लिए अपनी टीम के साथ पहुंचे  विक्की कौशल ने कहा,“वैसे तो मैंने बहुत सी बायोपिक में काम किया है, लेकिन फिल्म ‘छावा’ में जो किरदार मैंने निभाया वो संभाजी महाराज के साथ जुड़ी मेरी आस्था है। मैंने इस फिल्म में अपना 100 प्रतिशत दिया है”। उन्होंने कहा,“छत्रपति संभाजी का किरदार निभाना मेरे लिए इतना आसान नहीं था, मुझे ‘सैम बहादुर’ के बाद सीधे ‘छावा’ में काम करने आना था और मेरे लिये वजन बढ़ाना काफी ज्यादा जरूरी था, क्योंकि मैं पतला दुबला सा था और अपने किरदार को शानदार बनाने के लिए मुझे 25 किलो वजन बढ़ाना पड़ा था और अपने बाल भी लम्बे किए, मैंने घुड़सवारी से तलवारबाजी तक सबकुछ सीखा है, साथ ही अपनी भाषा पर भी काम किया।

विक्की कौशल ने कहा, लक्ष्मण सर ने मुझे फिल्म में काम करने के तीन सख्त नियम बता दिए थे और कहा था कि जब तक मैं उन नियमों को नहीं सीख जाता, वो फिल्म पर काम करना शुरू नहीं करेंगे। पहला नियम था कि मुझे उतना तगड़ा लगना है कि यदि फिल्म के क्लिप्स में मुझे शेर से लड़ते हुए दिखाया जाए तो लगे कि हाँ मैं सच मे शेर से लड़ रहा हूँ, दूसरा घुड़सवारीऔर तलवारबाजी आनी चाहिए, तीसरा था फिल्म में जितने भी एक्शन्स सीन्स होंगे वो रॉ और रियल लगने चाहिए। कोई वीएफएक्स का इस्तेमाल नहीं किया जायेगा, तो मुझे उसके लिए तैयार होना था।

उन्होंने कहा, किताबें पढऩे के बजाय, मैंने हर दिन लक्ष्मण सर के साथ बैठने का फैसला किया। वह मुझे न केवल नोवेल से, बल्कि पूरे समाज, संस्कृति और इन हस्तियों के लिए जीवन कैसा रहा होगा, इसकी जानकारी देते थे। उनकी बातों से मुझे चरित्र को कहानी में गहराई से उतरने और अधिक गहराई से भूमिका से जुडऩे में मदद मिली।

गौरतलब है कि मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनीं फिल्म ‘छावा’ में विक्की कौशल, रश्मिका मंदाना और अक्षय खन्ना की अहम भूमिका है। इस फिल्म में विक्की कौशल, महान मराठा योद्धा छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में हैं, वहीं रश्मिका मंदाना संभाजी महाराज की पत्नी येसूबाई की भूमिका में हैं। लक्ष्मण उटेकर के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘छावा’ के निर्माता दिनेश विजान हैं। यह फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

Read More ‘द केरल स्टोरी 2’ का इमोशनल ट्रैक ‘ओ माई री’ हुआ रिलीज, जानें फिल्म की रिलीज डेट 

 

Read More सोनम कपूर का बेबी शावर में दिखा रॉयल लुक : चेहरे पर दिखा प्रेग्नेंसी ग्लो, आयोजन में कई सेलेब्स हुए शामिल 

Read More रणदीप हुड्डा ने एक बार फिर अपनी फिटनेस से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, फिल्म ईथा के लिए बढ़ाया वजन

 

 

Post Comment

Comment List

Latest News

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने हैदराबाद में ओवैसी की प्राथमिकी पर दी प्रतिक्रिया, बोलें-अगर मेरे खिलाफ कोई मामला है तो मैं जेल जाने को तैयार हूं
एआई-जनरेटेड वीडियो विवाद पर सीएम हिमंता सरमा ने कहा, उन्हें वीडियो की जानकारी नहीं। ओवैसी की एफआईआर पर जरूरत पड़े...
इजरायली राष्ट्रपति इसहाक हर्ज़ोग की यात्रा के विरोध में सिडनी में झड़प, पुलिस ने कार्रवाई का किया बचाव
डीएसटी व सिंधीकैम्प थाना की संयुक्त कार्रवाई, देशी पिस्टल सहित शातिर बदमाश गिरफ्तार
निवेश धोखाधड़ी मामला: ईडी ने बैंकों को वापस लौटाई 20.21 करोड़ की संपत्ति, पीएमएलए के प्रावधानों के तहत कुर्क की गई थी संपत्ति
होली पर यात्रियों को राहत, यात्रियों की सुविधा हेतु 02 जोडी स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए केंद्र सरकार ला रही नया आईटी नियम: AI Misinfo, Deepfake जांच के दायरे में
रूसी विदेश मंंत्री सर्गेई लावरोव का दावा, तनाव बढ़ाने की दिशा में पहला कदम नहीं उठाएंगे हम, न्यू स्टार्ट की अवधि समाप्त