RockStar का सीक्वल बनाना चाहते हैं इम्तियाज अली

RockStar का सीक्वल बनाना चाहते हैं इम्तियाज अली
वर्ष 2011 में प्रदर्शित इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म सुपरहिट रॉकस्टार में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने मुख्य भूमिका निभायी थी।

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार इम्तियाज अली अपनी सुपरहिट फिल्म रॉकस्टार का सीक्वल बनाना चाहते हैं।

वर्ष 2011 में प्रदर्शित इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म सुपरहिट रॉकस्टार में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी ने मुख्य भूमिका निभायी थी। इम्तियाज अली, रॉकस्टार का सीक्वल बनाना चाहते हैं। हाल ही में डिजिटल प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स की तरफ से इम्तियाज अली के साथ संगीतकार ए आर रहमान गीतकार इरशाद कामिल और गायक मोहित चौहान की बातचीत का एक वीडियो जारी किया गया। इसमें चारों एक साथ की गई अपनी फिल्मों और गानों पर बातें करते हैं। एआर रहमान इम्तियाज से पूछते हैं कि क्या हम राकस्टार 2 बना रहे हैं? इस पर इम्तियाज कहते हैं, 'हमारे पास इस बारे में बताने के लिए म्यूजिकली कुछ तो होना ही चाहिए। एआर रहमान कहानी क्राउडसोर्स करने का सुझाव इम्तियाज अली को देते हैं। रहमान कहते हैं, हमें इसे जनता पर छोड़ देना चाहिए। इस फिल्म के लिए क्राउडसोर्स करते हैं। भविष्य आप कभी नहीं जानते हैं। मेरा मतलब है कि आप क्राउडसोर्स के माध्यम से लाखों कहानियां पा सकते हैं। इम्तियाज अली  कहते हैं कि उम्मीद है कि जल्दी ही कुछ न कुछ आएगी। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति न्यूयॉर्क में भारत और वाइशेग्राद समूह की पहली विदेश मंत्री बैठक; व्यापार, सुरक्षा और तकनीक समेत सहयोग बढ़ाने पर सहमति
संयुक्त राष्ट्र महासभा के दौरान भारत और मध्य यूरोपीय वाइशेग्राद समूह (V4 - स्लोवाकिया, पोलैंड, चेक गणराज्य, हंगरी) के विदेश...
पोकलेन मशीन गहरी खाई में गिरी : ऑपरेटर की मौत, जानें पूरा मामला
जिस आंचल ने दिया था छांव का सुकून, उसी ने उजाड़ दी सांझ: जयपुर में पोते ने की बुजुर्ग दादी की निर्मम हत्या
34 दिन बाद राजस्थान के 309 नगरीय निकायों से हटी आचार संहिता
उत्तर प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 34 आईएएस अधिकारियों के तबादले, नौ जिलों के जिलाधिकारी बदले गए
ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियान संयुक्त राष्ट्र महासभा के लिए न्यूयॉर्क रवाना, युद्ध खत्म करने और वैश्विक विश्वास बहाली की उम्मीद जताई
जयपुर में 24 से 27 सितंबर तक ENT की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस, AI-रोबोटिक सर्जरी पर होगा फोकस