जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' हो सकती है ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़

इस फिल्म में जुनैद पत्रकार की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' हो सकती है ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज़

इस फिल्म में जुनैद खान के साथ जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शालिनी पांडे भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं।

मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के पुत्र जुनैद खान की डेब्यू फिल्म 'महाराज' ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून को रिलीज हो सकती है।

आमिर खान के लाडले जुनैद खान फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। वह फिल्म 'महाराज' में दिखाई देने वाले हैं।जुनैद ने बीते साल ही वाईआरएफ की फिल्म 'महाराज' की शूटिंग पूरी कर ली थी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी पर दस्तक देने वाली है। जुनैद खान की डेब्यू फिल्म का ट्रेलर अगले महीने 5 जून को रिलीज हो सकता है। इस फिल्म में जुनैद खान के साथ जयदीप अहलावत, शरवरी वाघ और शालिनी पांडे भी मुख्य भूमिका में दिखाई देने वाली हैं। इस फिल्म में जुनैद पत्रकार की भूमिका निभाते हुए दिखाई दे सकते हैं। 

कहा जा रहा है कि जुनैद खान की फिल्म 'महाराज' सिनेमाघरों में नहीं, बल्कि ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 14 जून, 2024 को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म का निर्देशन विपुल मेहता ने किया है। 

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट मेगा अल नीनो 2026 : जलवायु का संकट
वैज्ञानिकों के अनुसार, इस वर्ष विकसित हो रहा यह घटना क्रम संभवत: 1877 के बाद का सबसे शक्तिशाली ऐतिहासिक मेगा...
रुपया रिकॉर्ड निचले स्तर पर : ऐतिहासिक निचले स्तर पर, 95 रूपए प्रति डॉलर
नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
कच्चे तेल में तेजी से शेयर बाजारों में गिरावट जारी: सेंसेक्स 900 अंक से ज्यादा फिसला, इन शेयरों पर रखें नजर
ईरान को जल्द समझदार बनना होगा : ट्रम्प ने संदेश के साथ पोस्ट की फोटो, लिखा- ईरान अपनी स्थिति संभाल नहीं पा रहा
सावधान : इंस्टेंट लोन के नाम पर हो रही साइबर ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
ट्रैफिक चालान की रकम अब होगी ऑनलाइन जमा, नहीं लगाने पड़ेंगे ऑफिसों के चक्कर