नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत

गिलहरी की तेजी और चपलता के कारण उसे पकड़ना संभव

नन्हीं जान, बड़ा खौफ : हमलावर गिलहरी से सहमा आर्ट्स कॉलेज परिसर, 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों के शरीर पर गढ़ा चुकी दंत
आमतौर पर मासूम और फुतीर्ली दिखने वाली गिलहरी इन दिनों डर का पर्याय बन गई। मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज परिसर में एक गिलहरी ने ऐसा आतंक मचाया है कि छात्र-छात्राएं अब खुले में बैठने और सामान्य आवाजाही से भी कतराने लगे हैं।

उदयपुर। आमतौर पर मासूम और फुतीर्ली दिखने वाली गिलहरी इन दिनों डर का पर्याय बन गई है। मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी के आर्ट्स कॉलेज परिसर में एक गिलहरी ने ऐसा आतंक मचाया है कि छात्र-छात्राएं अब खुले में बैठने और सामान्य आवाजाही से भी कतराने लगे हैं। पिछले एक महीने में यह गिलहरी 18 से अधिक छात्रों और कर्मचारियों को काट चुकी है। घटनाओं की बढ़ती संख्या ने पूरे परिसर में भय का माहौल पैदा कर दिया है। कॉलेज स्टाफ के अनुसार, गिलहरी अचानक झपट्टा मारती है और फिर तेजी से गायब हो जाती है, जिससे उसे पकड़ना मुश्किल हो रहा है। 

हाल ही में 22 अप्रैल को दो शोधार्थियों पर हमला हुआ, जबकि अगले ही दिन एक कर्मचारी बाल-बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, गिलहरी पर्दों, कमरों और झाड़ियों में छिपकर बैठती है और मौका मिलते ही हमला करती है। एक छात्रा ने बताया कि साइकोलॉजी और वीमेन स्टडीज विभाग के पास उसने पहले एक छात्रा को काटा और फिर तुरंत दूसरी पर झपट पड़ी। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी है कि रेस्क्यू टीम को बुलाया गया, लेकिन गिलहरी की तेजी और चपलता के कारण उसे पकड़ना संभव नहीं हो सका।

विशेषज्ञों की चेतावनी
वन्यजीव विशेषज्ञों का मानना है कि असामान्य परिस्थितियों में गिलहरियों का व्यवहार आक्रामक हो सकता है। अत्यधिक गर्मी, भूख या तनाव इसके पीछे कारण हो सकते हैं। पूर्व मुख्य वनसंरक्षक राहुल भटनागर के अनुसार, यह गिलहरी संभवत: रेबिज से संक्रमित हो सकती है, जिससे इसका व्यवहार बदल गया है। डॉ. हिमांशु व्यास ने इसे दुर्लभ घटना बताते हुए कहा कि यह अपने बच्चों की सुरक्षा या पूर्व में इंसानों के संपर्क में रहने के कारण भी आक्रामक हो सकती है।  

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान राज निवेश पोर्टल पर एक माह में 6,103 आवेदनों को मंजूरी, निवेशकों की पहली पसंद बन रहा राजस्थान
राजस्थान में निवेश को बढ़ावा देने और कारोबार के लिए अनुकूल माहौल बनाने की दिशा में राज्य सरकार के प्रयासों...
ज्वैलर्स एसोसिएशन जयपुर के अवॉर्ड समारोह में शामिल होंगे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
नाहरगढ़ की बावड़ियों को संवारने उतरे युवा, स्वच्छता अभियान में जुटे पर्यटन जगत के प्रतिनिधि
अमेरिकी रक्षा सब्सिडी का युग समाप्त: हेगसेथ की दोटूक, बोले- हमें साझेदारों की जरूरत है, न कि संरक्षित राज्यों की
10 सर्कुलर रोड विवाद: राजद बोला- विपक्ष का अपमान कर रही सरकार, नियमों की मनमानी व्याख्या करने का लगाया आरोप
रेलवे भर्ती बोर्ड : टेक्निशियन ग्रेड-3 का परीक्षा परिणाम जल्द होगा जारी, 139 पदों के लिए अभ्यर्थियों की नजरें परिणाम पर
ALMM-II की समयसीमा से सौर उद्योग पर संकट के बादल, 15,000 करोड़ निवेश और 15 हजार नौकरियों पर खतरा