'एक ही सांस' में हनुमान चालीसा

शंकर ने इसकी घोषणा कू ऐप के जरिए की है।

 'एक ही सांस' में हनुमान चालीसा

शंकर महादेवन 'एक ही सांस' में सुनाएंगे हनुमान चालीसा

मुंबई। गायक-संगातकारों को आपने हनुमान चालिसा अलग-अलग अंदाज में गाते सुना होगा। लेकिन बॉलीवुड के जानेमाने गायक-संगीतकार शंकर महादेवन 'एक ही सांस' में हनुमान चालीसा सुनाने जा रहे हैं। शंकर महादेवन ने एहसान और लॉय के साथ मिलकर बॉलीवुड की कई फिल्मों के लिए यादगार संगीत दिया है। कई साल पहले शंकर ने गायकी में एक अभिनव प्रयोग करते हुए ब्रीदलेस का कॉन्सेप्ट दिया था और एल्बम रिलीज की थी। अब उसी तर्ज पर शंकर हनुमान चालीसा का गायन करते नजर आएंगे। शंकर ने इसकी घोषणा कू ऐप के जरिए की है। उनके वीडियो को शेमारू भक्ति के एकाउंट से शेयर किया गया है।

 इस वीडियो में शंकर कह रहे हैं कि उन्हें एक अछ्वुत हनुमान चालीसा गाने का अवसर मिला है। इसका स्टाइल बिल्कुल ब्रीदलेस स्टाइल में है, जो काफी तेज रफ्तार और कठिन है। शंकर इसके बाद हनुमान चालीसा को लेकर अपने विचार भी रखते हैं। यह अनोखी हनुमान चालीसा शेमारू भक्ति के यू-ट्यूब चैनल पर स्ट्रीम की जाएगी।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना